लुमियो प्रोजेक्टर: Lumio Arc 5 और Arc 7 Projectors भारत में गूगल टीवी और नेटफ्लिक्स सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Lumio Arc 5 और Arc 7 Projectors भारत में गूगल टीवी और नेटफ्लिक्स सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
  • दोनों ही 1080p रेजोल्यूशन में आउटपुट दे सकते हैं
  • Lumio Arc 5 की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है
  • Lumio Arc 7 की कीमत 34,999 रुपए रखी गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड लुमियो (Lumio) ने घरेलू बाजार में अपने पहले नए प्रोजेक्टर लुमियो आर्क 5 (Lumio Arc 5) और लुमियो आर्क 7 (Lumio Arc 7) लॉन्च कर दिए हैं। दोनों में Google TV और Netflix ऐप के लिए आधिकारिक सपोर्ट मिलता है। साथ ही इनमें कम से कम 200 ANSI लुमेन का लाइट आउटपुट है। भारतीय बाजार में Lumio Arc 5 की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है, जबकि Lumio Arc 7 की कीमत 34,999 रुपए है।

इनमें से Arc 7 की बिक्री 12 जुलाई से Amazon पर शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की प्राइम डे सेल के तहत लॉन्च किया जाएगा और इस दौरान, Lumio Arc 7 को 29,999 रुपये (कार्ड ऑफ़र सहित) में खरीदा जा सकता है। जबकि, Lumio Arc 5 जुलाई के आखिरी हफ्ते में अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Lumio Arc 5 और Arc 7 के स्पेसिफिकेशन

लुमिया की ओर से आने वाले Arc 5 और Arc 7 दोनों ही LED प्रोजेक्टर हैं जो 1080p रेजॉल्यूशन के साथ वीडियो एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। Arc 5 जहां 100-इंच स्क्रीन तक सपोर्ट करता है, वहीं Arc 7 120-इंच स्क्रीन तक सपोर्ट करता है।

Arc 5 में 200 ANSI लुमेन की ब्राइटनेस है, जबकि Arc 7 में 400 ANSI लुमेन का लाइट आउटपुट मिलता है। दोनों 16:9 ऑरिजनल आस्पेक्ट रेशिया, 41.9 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज और HDR10 सपोर्ट प्रदान करते हैं। इसके अलावा डिवाइस 60fps तक MPEG-2, MPEG-4, H.264, H.265 (HVEC), VP8, VP9 और AV1 का सपोर्ट करते हैं।

लूमियो के नए प्रोजेक्टर Google TV और Netflix के साथ आते हैं और ऑपरेटिंग सिस्टम और इनमें स्ट्रीमिंग ऐप के लिए आधिकारिक सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि प्रोजेक्टर सभी प्रमुख ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप का सपोर्ट करते हैं। दोनों ही प्रोजेक्टर मीडियाटेक MT9630 प्रोसेसर के साथ आते हैं।

दोनों प्रोजेक्टर में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह FLAC, डॉल्बी डिजिटल और डॉल्बी डिजिटल प्लस सहित सभी प्रमुख ऑडियो कोडेक्स का भी सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, लुमियो आर्क प्रोजेक्टर L1 वाइडवाइन और नेटफ्लिक्स ESN का भी समर्थन करता है। ऑडियो आउटपुट के लिए, Arc 5 में एक 5W स्पीकर है, जबकि Arc 7 में दो 8W स्पीकर हैं।

दोनों डिवाइस Lumio के Arc Light इंजन के साथ आते हैं और इनके पूरी तरह से सील्ड और डस्ट-प्रूफ होने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही प्राजेक्टर में ब्लूटूथ 5.1, वाईफाई 5 (दोनों 2.4GHz और 5GHz बैंड), डॉल्बी पासथ्रू के साथ HDMI 1.5 और 2.0 और USB 2.0 का सपोर्ट दिया गया है।

Created On :   8 July 2025 1:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story