न्यू लैपटॉप: Moto Book 60 Pro भारत में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 CPU और 14 इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 64990 रुपए

Moto Book 60 Pro भारत में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 CPU और 14 इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 64990 रुपए
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 14 इंच का OLED डिस्प्ले है
  • इसमें 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 60Wh की बैटरी दी गई है
  • लैपटॉप में दो 2W डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक लेनोवो (Lenovo) के स्वामित्व वाली मोटोरोला (Motorola) ने भारत में अपने नए लैपटॉप मोटोबुक 60 प्रो (Moto Book 60 Pro) को लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H मानकों को पूरा करता है। लैपटॉप Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-सीरीज प्रोसेसर से लैस है और इसमें बिल्ट-इन AI फीचर्स भी हैं।

लैपटॉप में 60Wh की बैटरी दी गई है, जो कि 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप ब्रॉन्ज ग्रीन और वेजवुड कलर ऑप्शन में पेश कियाा गया है। यह लैपटॉप देश में फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Moto Book 60 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस लैपटॉप को 64,990 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 16GB रैम वाले Intel Core Ultra 5 वेरिएंट के लिए है। जबकि 32GB रैम वाले Intel Core Ultra 7 वेरिएंट की कीमत 80,990 रुपए है। ये 1TB SSD स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं।

Moto Book 60 Pro के स्पेसिफिकेशन

इस लैैपटॉप में 120Hz रेट वाला 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2.8K (2,880x1,800) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 500nits ब्राइटनेस, पीक ब्राइटनेस 1,100nits और कलर गैमट कवरेज 100 प्रतिशत है। डिस्प्ले TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

इसमें विंडोज हैलो फेशियल रिकग्निशन के लिए एक IR कैमरा और एक प्राइवेसी शटर भी है। यह विंडोज 11 होम पर चलता है। लैपटॉप Intel Core Ultra 5 225H या Intel Core Ultra 7 225H CPU के साथ आता है। ये वेरिएंट क्रमशः 16GB DDR5 रैम और 32GB DDR5 रैम को सपोर्ट करते हैं। दोनों वर्जन 1TB तक SSD स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं।

मोटोरोला का बुक 60 प्रो स्मार्ट कनेक्ट को सपोर्ट करता है, जिससे क्रॉस-डिवाइस फीचर जैसे लैपटॉप से ​​टैबलेट चलाने के लिए क्रॉस कंट्रोल, ऐप्स को बड़ी स्क्रीन पर लाने के लिए स्वाइप टू स्ट्रीम और डिवाइस के बीच तेजी से शेयर करने के लिए फाइल ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। मोटो बुक 60 प्रो में 60Wh की बैटरी है जो 65W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, दो USB 3.2 जनरेशन 1, पावर डिलीवरी 3.0 और डिस्प्लेपोर्ट 1.4 के साथ दो USB-C 3.2 जनरेशन 1, एक HDMI 2.1 TMDS, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर शामिल हैं। यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करता है। लैपटॉप में दो 2W डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर हैं।

Created On :   6 Sept 2025 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story