न्यू हैंडसेट: Moto G Stylus (2026) बिल्ट-इन एक्टिव स्टाइलस और Snapdragon 6 Gen 3 चिप के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Stylus (2026) बिल्ट-इन एक्टिव स्टाइलस और Snapdragon 6 Gen 3 चिप के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इसमें पावर बैकअप के लिए 5,200mAh की बैटरी लगी है। यह पैनटोन कोल स्मोक और पैनटोन लैवेंडर मिस्ट रंगों में लेदर फिनिश के साथ उपलब्ध है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने यूएस और कनाडा में अपना नया हैंडसेट मोटो जी स्टाइलस 2026 (Moto G Stylus 2026) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सपोर्टेड ऐप्स में झुकाव और दबाव के हिसाब से काम कर सकता है, जिससे ज्यादा शेडिंग और बारीक लाइनें बनाना आसान हो जाता है। Moto G Stylus (2026) में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,200mAh की बैटरी लगी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Moto G Stylus (2026) की कीमत और कलर ऑप्शन

यूएस में, Moto G Stylus (2025) के एकमात्र वेरिएंट 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $499 (करीब 46,241 रुपए) है। यह पैनटोन कोल स्मोक और पैनटोन लैवेंडर मिस्ट रंगों में लेदर फिनिश के साथ उपलब्ध है।

Moto G Stylus (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच की pOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि 1.5K (2,712 x 1,220 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 nits तक है। इसमें Gorilla Glass 3 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony LYT-700C सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें मैक्रो विजन क्षमताओं वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।

Moto G Stylus (2026) Android 16 पर चलता है, जिसके ऊपर Motorola की Hello UX स्किन दी गई है। इस हैंडसेट में बेहतर परफोर्मेंस के लिए Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह रैम Boost फीचर के साथ वर्चुअल रैम को 24GB तक बढ़ाने की सुविधा देता है, जबकि स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 और 6E, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, Bluetooth, NFC, और एक USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं।

Created On :   9 April 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story