- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Oppo A6k भारत में मीडियाटेक...
न्यू हैंडसेट: Oppo A6k भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट ए6के (Oppo A6k) लॉन्च कर दिया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। Oppo A6k में 7,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह नया हैंडसेट तीन अलग-अलग रंगों डॉन गोल्ड, सीशेल व्हाइट और ट्वाइलाइट ब्लू (चीनी भाषा से प्रसारण) में उपलब्ध हैै आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Fujifilm XT-30 III मिररलेस डिजिटल कैमरा भारत में X-Trans CMOS 4 सेंसर के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Oppo A6k की कीमत
चीन में, Oppo A6k को CNY 1,999 (लगभग 27,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 29,000 रुपए) और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 32,000 रुपए) है।
Oppo A6k के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,570 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। रियर कैमरा यूनिट 10x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करती है। जबकि, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Oppo A6k 5G, ColorOS 15.0 पर चलता है। इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी है, जो 45W SuperVOOC वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसकी बॉडी को IP69 + IP68 + IP66 रेटिंग मिली है।
कनेक्टिविटी के तौर पर, Oppo A6k में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और एक USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेशियल रिकग्निशन को भी सपोर्ट करता है। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं।
Created On :   8 April 2026 3:15 PM IST














