- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Nord 6 भारत में स्नैपड्रैगन...
न्यू हैंडसेट: OnePlus Nord 6 भारत में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट और 9000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने भारत में अपना नया हैंडसेट नॉर्ड 6 (Nord 6) लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ आया है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है। इसमें 9,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस नए फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग मिली है। इसे फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर आप्शन में पेश किया गया है।
इस स्मार्टफोन को भारत में 38,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए है। यह 9 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Amazfit T-Rex Ultra 2 और Amazfit Active 3 Premium भारत में हुई लॉन्च, इनमें है AMOLED स्क्रीन और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1.5K (1,272x2,772 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें पिक्सल डेंसिटी 450ppi है, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.5 प्रतिशत है और इसमें क्रिस्टल गार्ड प्रोटेक्शन दिया गया है। यह डिस्प्ले PWM डिमिंग (3840Hz) को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है।
इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 CMOS सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), f/1.8 अपर्चर और PDAF जैसे फीचर्स के साथ) और एक 8-मेगापिक्सल का OmniVision OV08F अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 112 डिग्री है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़े -Oppo A6k भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord 6, Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस फोन को Android OS के चार बड़े अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे Adreno 825 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 12GB तक की LPDDR5X रैम और 256GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,147mm² का हीट डिसिपेशन एरिया है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 9,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिली हुई है।
यह भी पढ़े -Fujifilm XT-30 III मिररलेस डिजिटल कैमरा भारत में X-Trans CMOS 4 सेंसर के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है। OnePlus Nord 6 में OReality Audio के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। इस हैंडसेट में एक 'प्लस की' (Plus Key) दी गई है, जिसका इस्तेमाल करके आप स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को 'माइंड स्पेस' (Mind Space) में जोड़ सकते हैं।
OnePlus Nord 6 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6, 5G, GPS, GLONASS, BDS, Galileo, QZSS, NavIC, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और X-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।
Created On :   8 April 2026 5:50 PM IST












