- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- MSI Raider 18 Max HX और MSI...
न्यू लैपटॉप: MSI Raider 18 Max HX और MSI Prestige 13 AI+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की टेक दिग्गज कंपनी एमएसआई (MSI) ने भारत में अपना लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप रेडर 18 मैक्स एचएक्स (Raider 18 Max HX) लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने एमएसआई प्रेस्टीज 13 एआई+ (Prestige 13 AI+) प्रोडक्टिविटी लैपटॉप भी लॉन्च किया गया। नई Raider सीरीज का लैपटॉप Intel Core Ultra 9 सीरीज प्रोसेसर से लैस है, जबकि MSI Prestige 13 AI+ में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर लगा है। MSI Raider 18 Max HX में Nvidia GeForce RTX 5090 GPU भी दिया गया है। दूसरी ओर, MSI Prestige 13 AI+ में इंटीग्रेटेड Intel Graphics चिप मिलती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स...
यह भी पढ़े -Moto G Stylus (2026) बिल्ट-इन एक्टिव स्टाइलस और Snapdragon 6 Gen 3 चिप के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
MSI Raider 18 Max HX और MSI Prestige 13 AI+ की भारत में कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो, MSI Raider 18 Max HX (जिसमें Nvidia GeForce RTX 5090 GPU, 64GB RAM और 2TB SSD है) भारत में 5,89,990 रुपए की "प्रमोशनल कीमत" पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Core Black कलर में आता है। दूसरी ओर, MSI Prestige 13 AI+ (जिसमें 16GB RAM और 1TB SSD है) भारत में प्रमोशनल पीरियड के दौरान 1,54,990 रुपए में उपलब्ध है। यह लैपटॉप Platinum Gray शेड में उपलब्ध है।
नए MSI Raider 18 Max HX और MSI Prestige 13 AI+ भारत में "एक्सक्लूसिव तौर पर" कुछ चुनिंदा शहरों (जैसे मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, सूरत और पुणे) में MSI Brand Stores के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े -Moto Pad (2026) मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 11-इंच 2.5K डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
MSI Raider 18 Max HX के स्पेसिफिकेशन्स
यह लैपटॉप 120Hz तक का रिफ्रेश रेट वाले 18-इंच UHD+ Mini LED डिस्प्ले से लैस है, जो (3,840x 2,400 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और VESA Display HDR देता है। इसमें AI Boost के साथ Intel Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर लगा है, जिसमें आठ परफॉर्मेंस कोर और 16 एफिशिएंसी कोर हैं, जो Max Turbo मोड में 5.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं।
MSI Raider 18 Max HX Windows 11 Home के साथ आता है। इस लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 5090 GPU भी है, जो 1,824 AI TOPS तक और 24GB GDDR7 vRAM के साथ आता है। MSI Raider 18 Max HX में दो 32GB DDR5 रैम स्टिक भी हैं, जिससे कुल 64GB रैम कैपेसिटी मिलती है। यह लैपटॉप 128GB तक रैम एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है। Raider 18 Max HX में ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए 2TB PCIe Gen 5 SSD भी है। इसमें SteelSeries का Per-Key RGB Gaming Keyboard है, जिसमें एक डेडिकेटेड Copilot की भी है।
यह भी पढ़े -OnePlus Nord 6 भारत में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट और 9000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
MSI Raider 18 Max HX में एक टचपैड और एक IR Full-HD वेबकैम है, जो 1080p/30 fps तक की स्पीड से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही इसमें HDR और 3D Noise Reduction+ का सपोर्ट भी है। इस लैपटॉप में 99.9Wh की बैटरी है, जो 400W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। I/O पोर्ट्स की लिस्ट में तीन USB 3.2 Gen 2 Type A पोर्ट, दो Thunderbolt 5 पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक SD Express Card Reader शामिल हैं।
कनेक्टिविटी के लिए, यह Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 को सपोर्ट करता है। MSI Raider 18 Max HX में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर, Firmware Trusted Platform Module 2.0, एक Kensington लॉक और एक वेबकैम शटर भी दिया गया है।
Created On :   9 April 2026 3:05 PM IST












