- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Moto Pad (2026) मीडियाटेक...
न्यू टैबलेट: Moto Pad (2026) मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 11-इंच 2.5K डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने यूएस में अपना नया टैबलेट मोटो पैड 2026 (Moto Pad 2026) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए टैबलेट को नए Moto G Stylus हैंडसेट के साथ पेश किया। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 7,040mAh की बैटरी के साथ 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। कहा जा रहा है कि, Moto Pad (2026) पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च हुए Moto Pad 60 Neo का ही एक रीब्रांडेड वर्जन है, क्यों दोनों में एक जैसे स्पेसिफिकेशन हैं। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -OnePlus Nord 6 भारत में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट और 9000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Moto Pad (2026) की कीमत और उपलब्धता
इस टैबलेट को एकमात्र 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए $249.99 (लगभग23,000 रुपए) में पेश किया गया है। नया Moto Pad (2026) सिर्फ एक Pantone-क्यूरेटेड Bronze Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह नया टैबलेट US में 30 अप्रैल से T-Mobile और Metro by T-Mobile के ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़े -Amazfit T-Rex Ultra 2 और Amazfit Active 3 Premium भारत में हुई लॉन्च, इनमें है AMOLED स्क्रीन और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट
Moto Pad (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
इस टैबलेट में 90Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 11-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2.5K (2,560×1,600 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। डिस्प्ले 500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 72 प्रतिशत NTSC कलर गैमट और TÜV Rheinland Flicker Free व Low Blue Light सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है।
यह भी पढ़े -Oppo A6k भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto Pad (2026) में 7,040mAh की बैटरी भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह टैबलेट 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देगा। इस टैबलेट में 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
इस टैबलेट में Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है। Moto Pad (2026) के बारे में दूसरी जानकारी नहीं दी है, कनेक्टिविटी के लिए, यह टैबलेट GPS, GLONASS, Galileo, A-GPS, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.2 को सपोर्ट करता है।
Created On :   9 April 2026 12:50 PM IST












