- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकेंगे Honor...
सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकेंगे Honor स्मार्टफोन, 10 अक्टूबर से शुरु होगी Honor Dussehra Sale

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में त्यौहारोंं का बहुत अधिक महत्व है, यहां खरीददारी के लिए यह दिन सबसे अधिक शुभ माने जाते हैं। इसको लेकर दुनियाभर की कंपनियां भी ग्राहकों को रिझाने के लिए कई तरह के आॅफर देती हैं। फिलहाल 10 अक्टूबर से नवरात्र के साथ ही त्यौहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए Huawei के स्वामित्व वाली कंपनी Honor ने अपने स्मार्टफोन पर मिलने वाले आॅफर्स की घोषणा कर दी है। हॉनर अपनी आधिकारिक साइट पर 10 से 15 अक्टूबर तक Honor Dussehra Sale का आयोजन करने जा रही है।
इस सेल में Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 7A, Honor 7C, Honor Play और Honor 8 Pro स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में कंपनी द्वारा 1,800 रुपए का फ्री कूपन और 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
devices @ Rs 1
सेल की खास बात यह कि इसमें "devices @ Rs 1" का आॅपशन भी आपको मिलने वाला है। जिसके माध्यम से आप सिर्फ 1 रुपए में Honor के प्रॉडक्ट्स को अपना बना सकेंगे। इनमें Honor 7A, Honor 8 Pro और Honor Band 3 शामिल हो सकते हैं।
कुछ ऐसे होंगे आॅफर
Honor 9N के 3GB वेरिएंट पर 4,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद इस हैंडसेट के लिए आपको सिर्फ 9,999 रुपए खर्च करना होंंगे। वहीं 4GB वेरिएंट वाला हैंडसेट 11,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यहां ग्राहकों को 500 रुपए का कूपन भी मिल सकता है।
Honor 9 Lite की कीमत 13,999 रुपए है, लेकिन 4,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद यह हैंडसेट आपको सिर्फ 9,999 रुपए में मिल सकता है। इसके साथ 300 रुपए का कूपन फ्री दिया जाएगा। इसी तरह 8,999 की कीमत वाले Honor 7S पर 2,500 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह हैंडसेट आपको सिर्फ 6,499 रुपये में उपलब्ध होगा।
बात करें Honor 7A की तो 3,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद इस हैंडसेट को आप 7,999 रुपये में अपना बना सकेंगे। इसके साथ भी ग्राह को 300 रुपए का कूपन फ्री मिलेगा। इसके अलावा 8,999 रुपए की कीमत वाले Honor 7S को यहां 6,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं Honor Play और Honor 7C पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।
फ्लैश सेल
जानकारी के मुताबिक Honor 7A के लिए 9 अक्टूबर, 8 Pro के लिए 12 अक्टूबर और Band 3 के लिए 15 अक्टूबर को 11:45am पर फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी।

Honor Dussehra Sale ??? ???????? ?? MobiKwik, Vodafone ?? Reliance Jio ?? ??? ?? ?? ???? ???? ?????? ????? Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 7A, Honor 7X, Honor 7C, Honor 5X, Honor Play, Honor 8 Pro ?? Honor 10 ?? ???? ?? MobiKwik ???? ?? 20 ??????? ??????? ???????�
???? Honor Play ?? ????? ?? Vodafone ?? ??? ?? 2,200 ???? ?? ?????? ?? ???????? 50 GB 4G ???? ???? ?????? ???? ????? Honor 7S, Honor 9N, Honor 7A, Honor 7C ?? Honor 10 ?? ????? ?? Reliance Jio ?? ?? ?? 120 GB ???? ???? ???????
Created On :   6 Oct 2018 9:55 AM IST