Moto Razr (2019) फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च

Moto Razr (2019) foldable smartphone will be launched in India soon
Moto Razr (2019) फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च
Moto Razr (2019) फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr (2019) बहुत जल्द भारत में लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। Motorola का यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो क्लैमशेल डिजाइन में आता है।

मोटोरोला इंडिया के ट्विटर हैंडल से मोटो रेजर 2019 के लॉन्च को टीज किया है। हालांकि, इस ट्वीट में कंपनी ने फोन के लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि Moto Razr को पिछले महीने ग्लोबली पेश किया गया था। अमेरिका में इसकी डिलिवरी जनवरी में शुरू हो जाएगी।

Motorola का यह फोन देखने में अन्य कंपनियों के फोल्डेबल फोन से काफी अलग है। इसमें डिस्प्ले अंदर फोल्ड होगी। इसका डिजाइन पुराने RAZR फ्लिप फोन्स पर बेस्ड है। इसमें एक सिंगल vertical display दी गई है, जो एकदम बीच से ही फोल्ड हो जाती है।

स्पेसिफिकेशन्स
Moto Razr में 6.2 इंच की फ्लेक्सिबल OLED HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 876x2142 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। वहीं फोल्ड होने पर फोन में 2.7 इंच का सेकंडरी क्विक व्यू डिस्प्ले नजर आती है। यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन देखने के साथ ही म्यूजिक प्ले बैक और सेल्फी लेने की सुविधा देती है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा भी दिया गया है को डिस्प्ले नॉच के अंदर दिया गया है। बता दें कि मुड़ने के बाद यह सेल्फी कैमरे का काम करता है और अनफोल्ड रहने पर यही प्राइमरी कैमरा बन जाता है। 

यह ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड खास रेट्रो रेजर स्किन पर काम काम करता है। 6GB रैम से लैस इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 710 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। खासियत यह कि इसमें सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है और यह सेल्युलर नेटवर्क्स को eSIM के जरिए ही सपोर्ट करता है।

पावर के लिए इस फोन में 2,510mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Created On :   16 Dec 2019 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story