स्मार्टफोन: Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में होंगे 21 अप्रैल को लॉन्च

Realme Narzo 10 and Narzo 10A to be launched in India on April 21
स्मार्टफोन: Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में होंगे 21 अप्रैल को लॉन्च
स्मार्टफोन: Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में होंगे 21 अप्रैल को लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) की आगामी सीरीज काफी दिनों से चर्चा में है। यहां हम बात कर रहे हैं नई सीरीज Narzo (नारजो) की, जो कि अब 21 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी। हाल ही में Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दी है।

कंपनी के अनुसार इस सीरीज के तहत Narzo 10 (नारजो 10) और Narzo 10A (नारजो 10ए) को लॉन्च किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगी। फोन का लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

कीमत
बात करें कीमत की तो इस सीरीज को मिड रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारों के अनुसार इन दोनों फोन की कीमत 15,000 रुपए के आस-पास रखी जा सकती है। 

OnePlus Bullets Wireless Z लॉन्च, जानें क्या है खास

लीक स्पेसिफिकेशन
आपको बता दें कि लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन की कई सारी लीक जानकारी सामने आ चुकी है। जिसके अनुसार य​ह एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

Realme Narzo 10 सीरीज में 6.5 इंच स्क्रीन मिलेगी और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत है। नई सीरज में "ए-क्लास प्रोसेसर" दिया जाएगा। फोन की तस्वीर से पता चलता है। एक फोन में वर्टिकल डिजाइन के साथ ट्रिपल रियर और दूसरे में क्वाड लेंस कैमरा दिया जाएगा।

iPhone SE 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल दिया जाएगा। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। 

Created On :   17 April 2020 10:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story