Realme X2 Pro भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Realme X2 Pro will be launched in India today, watch live stream here
Realme X2 Pro भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
Realme X2 Pro भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Realme ने अपना पिछले माह 64 मेगापिक्सल पिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन X2 Pro घरेलू बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने इस फ्लैगशिप फोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को आज दोपहर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। ए​क रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपना Realme 5s स्मार्टफो भी लॉन्च कर सकती है। 

होगी लाइव स्ट्रीम
इवेंट की शुरुआत नई दिल्ली में दोपहर 12:30 बजे से होगी। कंपनी अपने इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम करेगी। इसे यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा, वहीं इस इवेंट को अटेंड करने के लिए टिकट भी जारी किए गए। जिसके साथ ग्राहकों को 2100 रुपए के गिफ्ट भी दिए जाएंगे। गिफ्ट में रियलमी का एक पावरबैंक और Realme X2 Pro पर 855 रुपए के डिस्काउंट के साथ एक R-Pass शामिल है।  

Realme X2 Pro की संभावित कीमत
Flipkart पर Realme X2 Pro का प्रॉडक्ट पेज लाइव हो चुका है, ऐसे में यह डिवाइस Flipkart एक्सक्लूसिव हो सकता है। इसके अलावा Realme ऑनलाइन स्टोर पर भी यह डिवाइस उपलब्ध होगा। इस डिवाइस का बेस वेरियंट 30,000 रुपए के आसपास प्राइस टैग पर लॉन्च किया जा सकता है।

इस फोन की शुरुआती कीमत 2599 चीनी युआन यानी करीब 26,100 रुपए है। यह कीमत इसके 6GB रैम और 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 8GB रैम और 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 चीनी युआन यानी करीब 28,100 रुपए है। जबकि 12GB  रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,200 रुपए है। इसके अलावा मास्टर एडशिन दो वेरिएंट में आता है।

स्पेसिफिकेशन
Realme X2 Pro में 6.5 इंच की एफएचडी Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है। डिस्प्ले 2400x1080 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसकी सुरक्षा के लिए कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं दूसरा 20x हाइब्रिड जूम सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया है। इसमें तीसरा 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस और चौथा मैक्रो लेंस दिया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड ColorOS 6.1 पर काम करता है। इस फोन में 2.9 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है।

पावर के लिए इस फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी 35 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाती है।
 

Created On :   20 Nov 2019 3:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story