Redmi 7 की पहली फ्लैश सेल, जानें कीमत और ऑफर्स

Redmi 7 की पहली फ्लैश सेल, जानें कीमत और ऑफर्स
Redmi 7 की पहली फ्लैश सेल, जानें कीमत और ऑफर्स
Redmi 7 की पहली फ्लैश सेल, जानें कीमत और ऑफर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कम कीमत और लेटेस्ट फीचर्स वाले स्मार्टफोन हर किसी की पसंद होते हैं। हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने दो नए हैंडसेट Redmi 7 और Redmi Y3 को लॉन्च किया था। इनमें से Redmi 7 आज से अमेजन और mi.com पर फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फ्लैश सेल 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरु हुई, जहां से इस फोन को खरीदा जा सकता है। इस दौरान ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस फोन और इसकी खरीदी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Xiaomi Redmi 7  
बात करें कीमत की तो Redmi 7 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसके अनुसार इसकी कीमत तय की गई है। इसके 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए जबकि 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन की खरीदी पर जियो यूजर्स को 2400 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं इसी के साथ इस स्मार्टफोन पर चार साल तक डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन
Redmi 7 में 6.26-इंच HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दी गई है जो कि 1520×720 पिक्सल का रेज्यूलेशन दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा दी गई है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में AI से लैस ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी औैर वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi 7 स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 7 को दो वेरिएंट 2GB व 3GB रैम विकल्प के साथ पेश किया गया है, जिसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। 

इस फोन में 14nm स्नैपड्रैगन 632 ऑक्टा कोर SoC से लैस है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। ये प्रोसेसर Adreno 506 GPU से पेयर्ड होगा। पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी है।


 

Created On :   29 April 2019 4:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story