Redmi K20 और Redmi K20 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां

Redmi K20 और Redmi K20 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां
Redmi K20 और Redmi K20 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां
Redmi K20 और Redmi K20 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगातार चर्चाओं में बने रहने के बाद आखिकर चीनी कंपनी Xiaomi के सब-ब्रैंड Redmi ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि दोनों स्मार्टफोन की लीक जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी ने दोनों हैंडसेट को चीन के बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया है। 

चीन में Redmi K20 Pro की बिक्री 1 जून से शुरु होगी। जबकि Redmi K20 की बिक्री 6 जून से होगी। फिलहाल भारत में इन दोनों फोन की लॉन्चिंग को कोई जानकारी नहीं है। कितने खास हैं ये दोनों स्मार्टफोन आइए जानते हैं...

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की कीमत और कलर
Redmi K20 को ग्लेशियर ब्लू और फ्लेम रेड कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं Redmi K20 Pro को ग्लेशियर ब्लू, फ्लेम रेड और कार्बन फाइबर ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

बात करें कीमत की तो Redmi K20 के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 20,200 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम व 128GB वेरियंट की कीमत 2,099 युआन (करीब 21,200 रुपए) है। 

जबकि Redmi K20 Pro के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,200 रुपए) है, वहीं इस फोन के 6GB रैम व 128GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 26,200 रुपए),  8GB रैम व 128GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 28,200 रुपए) और 8GB रैम व 256GB वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 30,200 रुपए) है। 

   

Created On :   30 May 2019 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story