Galaxy Fit में 0.5 इंच की फुल कलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें सैमसंग के फिटनेस ट्रैक करने वाले ऐप्स दिए गए हैं। इस फिटनेस बैंड में कई तरह की ऐक्टिविटीज ट्रैक करने का विकलप् मिलता है। इसमें रनिंग, बाइकिंग, वॉकिंग और जॉगिंग जैसी ऐक्टिविटीज हैं। इसक अलावा इसमें हार्ट रेट मॉनिटर भी दिया गया है। Galaxy Fit में 6 डिफॉल्ट एक्टिविटीज दिए गए हैं। इसके अलावा खुद से कस्टमाइज किए जा सकते हैं।
Galaxy Fit को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं, इसमें कॉल, मैसेज के नोटिफिकेशन्स मिलेंगे। कुछ प्रीसेट मैसेज हैं जिन्हें कॉल या मैसेज के रेस्पॉन्स के लिए यूज कर सकते हैं। Galaxy Fit में FreeRTOS दिया गया है, इसमें 2MB रैम और 32MB की मेमोरी दी गई है। पावर के लिए इसमें 120mAh की बैटरी मिलेगी, इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।
बात करें Galaxy Fit e की तो इसमें भी अधिकांश फीचर्स Galaxy Fit वाले ही हैं, लेकिन इसमें कलर डिस्प्ले नहीं दिया गया है। Galaxy Fit e में भी हार्ट रेट मॉनिटर दिया गया है। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके फिटनेस ट्रैकिंग के लिए यूज किया जा सकता है। Galaxy Fit e में 0.74 इंच की मोनो PMOLED डिस्प्ले दी गई है और यह भी FreeRTOS पर चलता है। इसमें 128KB रैम है और यह ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट करता है। पावर के लिए Galaxy Fit e में 70mAh की बैटरी दी गई हैै, जिसके बारे में है कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करके इसे 13 दिन तक चला सकते हैं।