फोल्डेबल फोन: Samsung Galaxy Z Flip का गोल्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत 

Samsung Galaxy Z Flip Gold variant launched in India, know price
फोल्डेबल फोन: Samsung Galaxy Z Flip का गोल्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत 
फोल्डेबल फोन: Samsung Galaxy Z Flip का गोल्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने बीते माह अपना नया फोल्डेबल हैंडसेट Galaxy Z Flip (गैलेक्सी जेड फ्लिप) भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। वहीं अब इसका मिरर गोल्ड वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। नए गोल्ड वेरिएंट को सैमसंग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

इसके अलावा हाल ही में Galaxy Z Flip को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी उपलब्धता व प्री-बुकिंग की कोई जानकारी नहीं दी है। कलर के अलावा इस फोन में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया कार चार्जर, जानें कीमत

स्पेसिफिकेशन Galaxy Z Flip
Samsung Galaxy Z Flip में अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले दी गई है। फोन में 6.7 इंच की फुल HD डायनेमिक AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2636 पिक्स्ल का रेज्यूलेशन देती है। वहीं इस फोन के बाहर की तरफ 112x300 के रेज्येलेशन वाली 1.1 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। पावर के लिए इस फोन में 3300 mAh की बैटरी दी गई है।

Galaxy Z Flip में फ्लैक्स मोड UI दिया गया है। यह Google के साथ साझेदारी के तहत पेश किया गया है। इस मोड के जरिए Galaxy Z Flip का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दो 4 इंच की स्क्रीन में बदल जाएगा। जिसके बाद आप आधे में आप वीडियो और आधे भाग में वीडियो सर्च कर पाएंगे। 

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन 31 मार्च को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

कैमरे की बात करें तो इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। वहीं दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इस फोन में 8GB की रैम व 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि इसकी स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता। इसमें एक eSIM और एक नैनो-सिम का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर रन करता है। इस फोन में 7nm पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है।

Created On :   20 March 2020 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story