Smartphone: भारत में Samsung Galaxy A51 की आज होगी लॉन्चिंग, जानें क्या हो सकती है कीमत

Samsung India To Launch Smartphone Samsung Galaxy A51 Samsung Galaxy A51 Specification
Smartphone: भारत में Samsung Galaxy A51 की आज होगी लॉन्चिंग, जानें क्या हो सकती है कीमत
Smartphone: भारत में Samsung Galaxy A51 की आज होगी लॉन्चिंग, जानें क्या हो सकती है कीमत
हाईलाइट
  • Samsung Galaxy A51 की लॉन्चिंग आज
  • Galaxy A50 का अपग्रेड वर्जन है A51

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Samsung Galaxy A51 बुधवार यानी आज को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी Samsung India ने अपने ऑफिशियल ट्विटर के जरिए दी थी। यह स्मार्टफोन Galaxy A50 का अपग्रेड है। इससे पहले पिछले महीने सैमसंग ने वियतनाम में Galaxy A51 और Galaxy A71 लॉन्च किया था।  ये दोनों स्मार्टफोन्स क्वॉड-कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले वाले हैं।

इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो दिन पहले ही 10 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया था। इस पोस्ट  पर दी गई लिकं में एक URL एक्सटेंशन है, जिसमें Galaxy A5171 लिखा है। ऐसे में हो सकता है कि Galaxy A51 के साथ Galaxy A71 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत
इंंडियन मार्केट में Samsung Galaxy A51 की कीमत 22,990 रुपए हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर किसी प्रकार की ​आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वियतनाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले Galaxy A51 की कीमत इंडियन करेंसी के मुताबिक 24,600 है।

स्पेसिफिकेशन
कुछ ऐसे हो सकते हैं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड इंफीनिटी-O डिस्प्ले मिल सकती है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सेकंडरी 12 मेगापिक्सल और 5-5 मेगापिक्सल के 2 सेंसर हो सकते हैं। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

इस फोन में 8GB तक की रैम हो सकती है। वहीं 128GB का स्टोरेज दिया जा सकता है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाना संभव होगा। पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 15w फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

Created On :   29 Jan 2020 3:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story