Xiaomi का दावा, भारत में 14 महीने में बेचे 20 लाख स्मार्ट टीवी 

Xiaomi claims: In India, 20 Lakh smart TVs sold in 14 months
Xiaomi का दावा, भारत में 14 महीने में बेचे 20 लाख स्मार्ट टीवी 
Xiaomi का दावा, भारत में 14 महीने में बेचे 20 लाख स्मार्ट टीवी 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Xiaomi स्मार्टफोन के अलावा भारतीय बाजार में टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स, मोबाइल एक्सेसरी, स्मार्ट होम डिवाइस आदि प्रोडक्ट भी बेचती है। इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर स्मार्टफोन के साथ Xiaomi की टीवी की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। हाल ही में Xiaomi ने दावा किया है कि वह भारतीय मार्केट में 20 लाख से ज्यादा Xiaomi Mi TV बेचने में सफल रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने भारत के टेलीविजन मार्केट में फरवरी 2018 में कदम रखा था। 

Xiaomi के अनुसार 14 महीने में 20 लाख Mi LED TV बेच दी गई हैं। कंपनी ने कहा है कि ये एक माइलस्टोन की तरह है जिसे कंपनी ने 14 महीने में पूरा किया है।

कंपनी ने दी जानकारी
Xiaomi ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि कंपनी की फिलॉस्फी इनोवेशन फॉर एवरीवन है और इसके लिए Mi Fans के लिए बेस्ट और इनोवेटिव टेक्नॉलजी और ऑफर्स तैयार किए जाते हैं। मार्केट रिसर्च कंपनी IDC Smart Home Device Tracker रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी भारत में लगातार तीन तिमाही ( 2018 की दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही) से नंबर 1 स्मार्ट टीवी ब्रांड है।

6 माह में 10 लाख टीवी
Xiaomi ने इससे पहले बीते साल नवंबर में 10 लाख स्मार्ट मी टेलीविज़न बेचने की जानकारी दी थी। इसके बाद कंपनी ने मात्र 6 महीने में 10 लाख यूनिट बेचे हैं। शाओमी भारत में फिलहाल 8 अलग अलग Mi TV के मॉडल्स बेचती है। इनमें सबसे पहले 55 इंच वाले Mi TV 4 मॉडल को पेश किया गया था। Xiaomi के स्मार्ट टेलीविजन को ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से खरीद सकते हैं। इसे कंपनी ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com, Mi Homes के साथ फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं।

भारतीय मार्केट में इन 8, Mi टीवी मॉडल की होती है बिक्री

Mi TV 4A 32 इंच- कीमत 12,499 रुपए

Mi TV 4A Pro 43 इंच- कीमत 21,999 रुपए

Mi TV 4A Pro 32 इंच - कीमत 12,999 रुपए

Mi TV 4A Pro 55 इंच- कीमत 39,999 रुपए

Mi TV 4 Pro 55 इंच- कीमत 44,999 रुपए

Mi TV 4A Pro 49 इंच - कीमत 29,990 रुपए

Mi TV 4A 43 इंच - कीमत 22,999 रुपए

Mi TV 4C Pro 32 इंच कीमत - 12,999 रुपए

Created On :   18 May 2019 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story