टेक: Xiaomi ने इन स्मार्टफोन की कीमत में की 3000 रुपए तक की कटौती, जानें नई कीमत

Xiaomi cut the price of these smartphones by up to 3000 rupees
टेक: Xiaomi ने इन स्मार्टफोन की कीमत में की 3000 रुपए तक की कटौती, जानें नई कीमत
टेक: Xiaomi ने इन स्मार्टफोन की कीमत में की 3000 रुपए तक की कटौती, जानें नई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) ने भारत में अपने कई एक से बढ़कर एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें बजट फोन से लेकर प्रीमियम फोन तक शामिल हैं। गुड न्यूज ये कि कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के दाम घटा दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार Redmi K20, Redmi K20 Pro, Mi A3 और Redmi Note 7 Pro समेत कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में 3,000 रुपए तक की कटौती की गई है।

शाओमी के Redmi और Mi स्मार्टफोन्स कीमत में कटौती के बाद नए दाम में देश भर के रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। दाम घटने के बाद इनकी नई कीमत 23 जनवरी से प्रभावी हो गई है। mi.com के अलावा Flipkart सहित अन्य ऑनलाइन चैनल्स पर भी कीमत में की गई कटौती दिखाई दे रही है। 

OnePlus का ये फोन बिना वायर के होगा चार्ज, जल्द होगा लॉन्च

ट्वीट पर दी जानकारी
वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की जानकारी खुद शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरे वाला Mi A3 (एमआई ए3) स्मार्टफोन अब 11,999 रुपए में उपलब्ध होगा। 

Mi A3 स्मार्टफोन के दोनों वेरियंट्स के दाम घटाए गए हैं। 4GB रैम+64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 1,000 रुपए के प्राइस कट के बाद 11,999 रुपए में मिलेगा। वहीं, 6GB रैम वाला वेरियंट 14,999 रुपए में मिलेगा।

Redmi Note 7 Pro  
कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro (रेडमी नोट 7 प्रो) की कीमत में 3,000 रुपए तक की कटौती की गई है। इस स्मार्टफोन का 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट 3,000 रुपए की कटौती के बाद अब 10,999 रुपए में उपलब्ध है। जबकि इसके 6GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरियंट के दाम 2,000 रुपए तक घटाए गए हैं। जिसके बाद यह वेरियंट 12,999 रुपए में मिलेगा। 

इसके अलावा इसका 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरियंट 3,000 रुपए की कटौती के बाद  अब 13,999 रुपए में उपलब्ध होगा। यही नहीं कंपनी ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की कीमत में भी कटौती की है। इस फोन के दाम में 300 रुपए की कटौती की गई है। जिसके बाद यह फोन 4,499 रुपए में उपलब्ध होगा।

Canon ने लॉन्च किया ये धांसू कैमरा, इसके फीचर्स बना देंगे दीवाना

Redmi K20 और Redmi K20 Pro  
कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 (रेडमी के 20) और Redmi K20 Pro (रेडमी के 20 प्रो) की कीमत में भी 3,000 रुपए तक की कटौती की गई है। Redmi K20 स्मार्टफोन का 6GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट 2,000 रुपए की कटौती के साथ अब 19,999 रूपए में खरीदा जा सकता है। 

वहीं इस स्मार्टफोन के 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरियंट को 1,000 रुपए की कटौती के बाद 22,999 रुपए में अपना बनाया जा सकता है। इसके अलावा Redmi K20 Pro के दोनों ही वेरियंट्स की कीमत में 3,000 रुपए की कटौती की गई है। Redmi K20 Pro का 6GB रैम वाला वेरियंट 24,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

Created On :   24 Jan 2020 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story