- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Ace 6 Ultra डाइमेंसिटी 9500...
न्यू गेमिंग हैंडसेट: OnePlus Ace 6 Ultra डाइमेंसिटी 9500 चिप और कंट्रोलर एक्सेसरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम डिवाइस बनाने वाली कंपनी OnePlus ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Ace 6 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 16GB तक की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8,600mAh की बैटरी दी गई है। इस हैंडसेट में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED स्क्रीन दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Ace 6 Ultra की कीमत और कलर ऑप्शन
इस स्मार्टफोन को चीन में CNY 3,499 (लगभग 48,400 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 12GB रैम+ 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा यह फोन 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज, 16GB रैम+ 256GB स्टोरेज, 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम+ 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है। यह Ace Awakening और Metal Storm (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
OnePlus Ace 6 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,272×2,772 पिक्सल रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 nits तक, टच सैंपलिंग रेट 480Hz तक, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.6 प्रतिशत और पिक्सल डेंसिटी 450ppi तक है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस व ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ही, 112-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरा 20x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। हैंडसेट में फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9500 SoC प्रोसेसर लगा है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक है। इस हैंडसेट में 16GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है।
OnePlus की गेमिंग कंट्रोलर एक्सेसरी
OnePlus Ace 6 Ultra के साथ-साथ, कंपनी ने OnePlus ‘Gun God’ गेमिंग कंट्रोलर भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत CNY 449 (लगभग 6,200 रुपए) है। यह एक्सेसरी दो ट्रिगर-स्टाइल बटन से लैस है, जिन्हें रेड कलर में हाइलाइट किया गया है। कंपनी के अनुसार, इन्हें स्टैंडर्ड गेमपैड कंट्रोल की तरह ही रखा गया है। इन ट्रिगर्स में माइक्रो-स्विच मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है, जिसका रिस्पॉन्स टाइम 1.8ms और पोलिंग रेट 1000Hz बताया गया है।
Created On :   29 April 2026 7:34 PM IST







