- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Pad 3 भारत में स्नैपड्रैगन...
न्यू टैबलेट: OnePlus Pad 3 भारत में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 12140mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन

- Android 15-आधारित OxygenOS 15 पर चलता है
- पावर के लिए इसमें 12,140mAh की बैटरी मिलती है
- पैड को वनप्लस स्टाइलो 2 से जोड़ा जा सकता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने भारत में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम वनप्लस पैड 3 (OnePlus Pad 3) है। यह लेटेस्ट Android 15-आधारित OxygenOS 15 पर चलता है। पावर के लिए इसमें 12,140mAh की बैटरी मिलती है, यह टैबलेट 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है और पैड को वनप्लस स्टाइलो 2 और वनप्लस स्मार्ट कीबोर्ड से जोड़ा जा सकता है।
वनप्लस पैड 3 भारत में 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह देश में फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू कलर में उपलब्ध है। फिलहाल, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...
OnePlus Pad 3 के स्पेसिफिकेशन
इस टैबलेट में 144Hz रेट वाला 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 3.4K (2,400×3,392 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 315ppi पिक्सल डेनसिटी और 89.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। स्क्रीन को 540Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस देने के लिए कहा गया है। डिस्प्ले में TÜV Rheinland Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन है।
टैबलेट के रियर में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 15-आधारित OxygenOS 15 पर चलता है और इसमें 16GB तक LPDDR5T रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ एड्रेनो 830 GPU दिया गया है। टैबलेट में 512GB तक का UFS 4.0 स्टोरेज है।
इसे पावर देने के लिए 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12,140mAh की बैटरी है। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर स्टैंडबाय मोड में 72 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में दावा किया जाता है कि यह 92 मिनट में बैटरी को 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। टैबलेट में आठ स्पीकर हैं। टैबलेट को वनप्लस स्टाइलो 2 और वनप्लस स्मार्ट कीबोर्ड (अलग से बेचा जाता है) के साथ जोड़ा जा सकता है।
Created On :   5 Jun 2025 4:35 PM IST