आगामी डिवाइस: OnePlus Pad Lite, OnePlus Watch 3 और Nord 5 Series का ग्लोबल लॉन्च 8 जुलाई को, ​कंपनी ने की पुष्टि

OnePlus Pad Lite, OnePlus Watch 3 और Nord 5 Series का ग्लोबल लॉन्च 8 जुलाई को, ​कंपनी ने की पुष्टि
  • 8 जुलाई की दोपहर 2 बजे इवेंट शुरू होगा
  • वनप्लस नॉर्ड 5, नॉर्ड सीई 5 लॉन्च होगा
  • वनप्लस बड्स 4 को भी पेश किया जाएगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) अगले महीने चुनिंदा वैश्विक बाजारों में एक साथ कई डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि, वह जुलाई लॉन्च इवेंट के दौरान नॉर्ड 5 सीरीज (Nord 5 Series) के लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ पैड लाइट (Pad Light) और बड्स 4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो TWS (OnePlus Buds 4 True Wireless StereoTWS) और वनप्लस वॉच 3 43mm (OnePlus Watch 3 43mm) को लॉन्च करेगा।

सोशल मीडिया पोस्ट से हुई पुष्टि

वनप्लस ने एक्स पोस्ट के जरिए, यूरोपीय बाजारों में वनप्लस पैड लाइट और वनप्लस वॉच 3 43mm के आने की घोषणा की है। जिसके अनुसार, 8 जुलाई की दोपहर 2:00 बजे अपना समर लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह भारत और वैश्विक बाजारों में वनप्लस नॉर्ड 5, नॉर्ड सीई 5 और वनप्लस बड्स 4 को पेश करेगा। यह इवेंट कंपनी की वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम होगा। इसके अलावा वनप्लस वॉच 3 43mm के अमेरिकी बाज़ार में भी उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है।

OnePlus Nord 5

AndroidHeadlines की एक लीक के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 5 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो कि 2800 × 1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन प्रदान करेगी। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल हो सकता है।

फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है, जिसे 8GB या 12GB रैम और 256GB या 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh की बैटरी होने की बात कही गई है।

OnePlus Watch 3 43mm

एक टिपस्टर ऑनलीक्स ने एंड्रॉइड हेडलाइंस के साथ मिलकर वियरेबल के CAD रेंडर और स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। रेंडर डिवाइस को ब्लैक और व्हाइट कलर में दिखाते हैं जो ओरिजिनल वनप्लस वॉच 3 और ओप्पो की वॉच X2 मिनी से मिलते जुलते हैं। कहा जा रहा है कि, वनप्लस वॉच 3 43mm में 1.32-इंच AMOLED 2.5D डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 466×466 है।

कहा जा रहा है कि यह वियर OS और RTOS पर चलेगा। इसमें मौजूदा 47mm मॉडल की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज शामिल हो सकती है। इसमें 345mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 72 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है।

Created On :   17 Jun 2025 2:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story