न्यू ऑडियो डिवाइस: Philips ने भारत में लॉन्च किए 4 नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, साउंडबार से लेकर पार्टी स्पीकर तक शामिल, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Philips ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Philips TAB4304/94 साउंडबार के साथ तीन नए ब्लूटूथ स्पीकर Philips TAX2504/94, Philips TAX2304/94 और Philips TAX7404BK/94 पेश किए हैं। इन सभी डिवाइस में बेहतर साउंड क्वालिटी और नए फीचर्स दिए गए हैं। जहां पार्टी स्पीकर्स में दमदार आवाज और LED लाइट्स मिलती हैं, वहीं नए पोर्टेबल स्पीकर में लंबी बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां के बारे में।
यह भी पढ़े -Nvidia में जेनसन हुआंग की वापसी पर लगा ब्रेक! बोर्ड ने साफ कहा- अब नहीं बनेंगे CEO, आखिर अब क्या करेंगे AI की दुनिया के दिग्गज?
Philips TAB4304/94 साउंडबार की कीमत और फीचर्स
Philips TAB4304/94 साउंडबार की कीमत फिलहाल Amazon पर 10,239 रुपए लिस्ट की गई है। हालांकि, कंपनी ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। यह 2.2-चैनल साउंडबार है, जिसमें दो फुल-रेंज ड्राइवर और दो वायर्ड सबवूफर दिए गए हैं। इसमें 5.25 इंच के वूफर लगे हैं, जो बेहतर और डीप बास देने में मदद करते हैं। यह साउंडबार अधिकतम 250W का आउटपुट देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, HDMI-ARC, USB ऑडियो प्लेबैक, AUX और ऑप्टिकल इनपुट मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को चार अलग-अलग साउंड मोड भी मिलते हैं।
यह भी पढ़े -Xiaomi Watch S5 41mm ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 3,000 निट्स ब्राइटनेस वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगी 14 दिन की बैटरी लाइफ
Philips TAX2504/94 की कीमत और फीचर्स
Philips TAX2504/94 पार्टी स्पीकर की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है। इसे Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। यह स्पीकर 80W का पीक आउटपुट देता है। इसमें 8 इंच का वूफर और 1.3 इंच का ट्वीटर दिया गया है। इसमें X-Bass Boost, DJ इफेक्ट्स और पार्टी साउंड मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, सामने की तरफ डायनामिक LED स्ट्रोब लाइट्स दी गई हैं। इसमें माइक्रोफोन के लिए 6.3mm इनपुट, इको कंट्रोल और माइक वॉल्यूम कंट्रोल भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, USB Type-A और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
Philips TAX2304/94 की कीमत और फीचर्स
Philips TAX2304/94 की कीमत 5,999 रुपए है। यह Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है। यह स्पीकर 50W का अधिकतम आउटपुट देता है। इसमें 8 इंच का वूफर और ट्वीटर कॉम्बिनेशन मिलता है। इसके फ्रंट में डायनामिक RGB लाइटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें TAX2504/94 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़े -Oppo Watch 5 चीन में 3000 निट्स की ब्राइटनेस और 10 दिन की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Philips TAX7404BK/94 के फीचर्स
Philips TAX7404BK/94 एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। इसमें दो 66mm डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो कुल 36W का आउटपुट देते हैं। इसमें Bluetooth 5.4 के साथ A2DP और SBC सपोर्ट मिलता है। इसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर है। स्पीकर में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह फुल वॉल्यूम में 5 घंटे तक म्यूजिक चला सकता है। इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 80Hz से 18,000Hz तक है।
Created On :  
