- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Realme 16 Pro सीरीज 200-मेगापिक्सेल...
न्यू हैंडसेट: Realme 16 Pro सीरीज 200-मेगापिक्सेल कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी रियलमी (Realme) ने भारत में अपनी नई हैंडसेट सीरीज 16 प्रो (Realme 16 Pro Series) को लॉन्च कर दिया है। इसके तहत कुल दो मॉडल को बाजार में उतारा गया है। इसमें रियलमी 16 प्रो (Realme 16 Pro) और रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी (Realme 16 Pro+ 5G) शामिल है। नए हैंडसेट 9 जनवरी को देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों को तीन रंगों में पेश किया गया है। आइए जानते हैं दोनों हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Realme 16 Pro सीरीज की कीमत
इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपए है। जबकि, टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 36,999 रुपए है। दूसरी ओर Realme 16 Pro+ 5G की कीमत 39,999 रुपए से शुरू होती है। यह कीमत इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है।
इस मॉडल में 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 41,999 रुपए है। जबकि, इसके टॉप-एंड वेरिएंट 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपए है। Realme 16 Pro 5G मास्टर गोल्ड, पेबल ग्रे और भारत-विशेष ऑर्किड पर्पल रंगों में उपलब्ध होगा, Realme 16 Pro+ 5G मास्टर गोल्ड, मास्टर ग्रे और भारत-विशेष कैमेलिया पिंक रंगों में पेश किया गया है।
यह भी पढ़े -Redmi Note 15 5G भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 108-मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिप
Realme 16 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन
इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,272x2,772 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 1,400 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस, 450 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर सरगम और 1.07 बिलियन कलर हैं। दूसरी ओर
Realme 16 Pro+ 5G में समान रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो कि 1,280x2,800 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 6,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर सरगम और 1.07 बिलियन कलर हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 16 Pro सीरीज में 200-मेगापिक्सल (प्राइमरी रियर कैमरा है, जिसे 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, सिर्फ Realme 16 Pro+ 5G में 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़े -TCL Nxtpaper 70 Pro डेडिकेटेड Nxtpaper Key और स्टाइलस सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां
दोनों ही हैंडसेट Android 16-आधारित Realme UI 7.0 पर चलते हैं। बेहतर परफोर्मेंस के लिए Realme 16 Pro 5G एक ऑक्टा कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 मैक्स 5G चिपसेट द्वारा संचालित है, जो आर्म माली G615 GPU के साथ जुड़ा हुआ है। दूसरी ओर 16 Pro+ 5G क्वालकॉम के ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट से लैस है, जिसमें एक प्राइम कोर, चार परफॉर्मेंस कोर और तीन दक्षता कोर हैं, जो 2.8GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड प्रदान करते हैं। SoC को एड्रेनो 722 GPU के साथ जोड़ा गया है।
पावर बैकअप के लिए Realme 16 Pro सीरीज के दोनों हैंडसेट में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh टाइटन बैटरी दी गई है। दावा किया गया है कि दोनों हैंडसेट धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं।
Created On :   6 Jan 2026 5:33 PM IST













