आगामी हैंडसेट: Vivo V80 FE भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में हो सकता है लॉन्च, टिपस्टर ने किया बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Vivo अपनी V80 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही नए Vivo V80 FE को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। इस बीच फोन के भारत में लॉन्च और कलर ऑप्शंस को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। एक टिपस्टर के मुताबिक, Vivo V80 FE को भारत में खास रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जो भारतीय बाजार के लिए एक्सक्लूसिव होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसके आने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़े -भारत में Nvidia RTX स्पार्क N1X प्रोसेसर वाला Dell XPS 16 क्रिएटर एडिशन लैपटॉप लॉन्च: कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
भारत में रेड और ग्रीन कलर में आ सकता है फोन
टिप्सटर Paras Guglani ने PassionateGeekz के जरिए दावा किया है कि Vivo V80 FE भारत में रेड और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। इनमें रेड कलर वेरिएंट खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए पेश किया जा सकता है। वहीं, कुछ अन्य ग्लोबल बाजारों में यह फोन 'चिल ग्रीन' (Chill Green) और 'स्पार्कलिंग गोल्ड' (Sparkling Gold) रंगों में लिस्ट किया गया है। हालांकि, Vivo ने अभी तक भारत में फोन के कलर ऑप्शंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़े -Huawei Watch Air अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ 24 नवंबर को होगी लॉन्च, हुए लीक मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
BIS सर्टिफिकेशन पर भी दिखा Vivo V80 FE
भारत में Vivo V80 FE के लॉन्च होने के संकेत पहले भी मिल चुके हैं। यह स्मार्टफोन Bureau of Indian Standards (BIS) के सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2624 के साथ दिखाई दिया है। इसके अलावा फोन को कुछ अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म और Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा गया है। इससे भारत में इसकी लॉन्चिंग की संभावना बढ़ गई है।
Vivo V80 FE के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स और ग्लोबल लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V80 FE में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़े -Honor Watch 6 Pro ग्लोबली लॉन्च, 18 दिन की बैटरी और 5500 निट्स डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
कैमरे की बात करें तो, Vivo V80 FE में ट्रिपल 50-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का ZEISS-ब्रांडेड प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।
इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें IP68 + IP69 रेटिंग वाली बिल्ड, वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
Created On :  
