न्यू स्मार्टवॉच: Honor Watch 6 Pro ग्लोबली लॉन्च, 18 दिन की बैटरी और 5500 निट्स डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी Honor ने अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Honor Watch 6 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की इस नई स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का Tandem OLED डिस्प्ले, 5500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। Honor Watch 6 Pro, Android और iOS दोनों तरह के डिवाइस को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Lava Smart 4 Pro भारत में 7000mAh बैटरी और 13-मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
Honor Watch 6 Pro की कीमत
Honor Watch 6 Pro के ब्लैक फ्लोरोइलास्टोमर (Black Fluoroelastomer) स्ट्रैप वाले मॉडल की कीमत 379 EUR (लगभग 38,000 रुपए) और सिल्वर स्टील स्ट्रैप वाले मॉडल की कीमत 429 EUR (लगभग 43,000 रुपए) रखी गई है। Honor ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर केवल स्टील और सिलिकॉन स्ट्रैप वाले विकल्प ही उपलब्घ है, लेकिन सेल के दौरान इसके साथ एक 22mm का लेदर स्ट्रैप मुफ्त दिया जाएगा। दोनों ही मॉडलों में 32MB RAM और 4GB स्टोरेज दी गई है।
यह भी पढ़े -रोज सीखे अंग्रेजी के दस शब्द, गलत स्कूल में टॉयलेट साफ करने की मजबूरी, चाकू की नोंक पर धमकियों से दहले, ऐसे बीता जेनसन हुआंग का बचपन
Honor Watch 6 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का Dual-Layer Tandem OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है और पीक ब्राइटनेस 5500 निट्स तक जाती है। तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में आसानी होगी। फिलहाल, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसकी स्मार्टवॉच में कौन सा चिपसेट लगा है, लेकिन इसमें 'ऑनर पोलारिस' (Honor Polaris) पोजिशनिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम आउटडोर गतिविधियों के शौकीनों के लिए बेहतर सिग्नल पाने के वास्ते डुअल-फ्रीक्वेंसी और तीन-एंटीना वाले डिजाइन का इस्तेमाल करता है।
'ऑनर वॉच 6 प्रो' (Honor Watch 6 Pro) एंड्रॉयड और iOS दोनों को सपोर्ट करती है। बताया जाता है कि यह एक ही समय में आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों से कनेक्ट हो सकती है और दोनों डिवाइस के नोटिफिकेशन, मैसेज और कॉल को आप तक पहुंचा सकती है। बताया जा रहा है कि यह 120 से ज्यादा तरह के खेलों को ट्रैक कर सकती है, जिसमें प्रोफेशनल रनिंग कोच, आउटडोर ट्रेल रनिंग, और प्रोफेशनल फुटबॉल व बैडमिंटन जैसे मोड शामिल हैं। इसकी मजबूती के लिए इसे 5ATM, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़े -Sony WH-CH730N और WH-CH530 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक मिलेगी बैटरी लाइफ, जानें कीमत और फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में 500mAh की बैटरी है। ऑनर का दावा है कि 'अल्ट्रा-लॉन्ग बैटरी मोड' में यह 18 दिन तक, सामान्य इस्तेमाल के साथ लगभग 10 दिन तक, और 'ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले' (AOD) फीचर चालू होने पर 7 दिन तक चल सकती है। इसमें एक नया ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर भी दिया गया है, जो ज्यादा सटीक ट्रैकिंग के लिए त्वचा की गहरी परतों तक पहुंचने हेतु कई ऑप्टिकल पाथ का इस्तेमाल करता है। कंपनी का दावा है कि लगातार पोजिशनिंग ट्रैकिंग के साथ भी यह घड़ी 21 घंटे तक चल सकती है।
Created On :  
