न्यू हेडफोन: Sony WH-CH730N और WH-CH530 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक मिलेगी बैटरी लाइफ, जानें कीमत और फीचर्स

Sony WH-CH730N और WH-CH530 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक मिलेगी बैटरी लाइफ, जानें कीमत और फीचर्स
Sony WH-CH730N, Sony WH-CH530, Sony WH-CH730N price, Sony WH-CH530 features, Sony WH-CH730N colours, Sony WH-CH530 specs, Sony WH-CH730N specs, Sony WH-CH530 battery

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोनी ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपने दो नए वायरलेस हेडफोन WH-CH730N और WH-CH530 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ-साथ AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन (कॉल के दौरान शोर कम करने की तकनीक) दी गई है। Sony WH-CH730N में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर है। कंपनी का दावा है कि ANC बंद होने पर यह 75 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। वहीं, WH-CH530 के बारे में 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। दोनों हेडफोन में सोनी की 'डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट इंजन' (DSEE) तकनीक मौजूद है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

भारत में Sony WH-CH730N और WH-CH530 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Sony WH-CH730N की कीमत 12,990 रुपए है। यह ओवर-ईयर हेडफोन काले, नीले, सफेद, गुलाबी और बेज रंगों में उपलब्ध है। वहीं Sony WH-CH530 की कीमत 4,490 रुपए है। यह काले, सफेद, कोबाल्ट, कोरल, गुलाबी और मिंट रंगों में आता है। दोनों हेडफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Sony WH-CH730N और WH-CH530 के स्पेसिफिकेशन्स

Sony WH-CH730N और WH-CH530 दोनों में AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन की सुविधा है। इनमें ऑराकास्ट (Auracast) और मल्टीपॉइंट कनेक्शन का सपोर्ट भी है, जिससे यूजर एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस को पेयर कर सकते हैं। इनमें 30mm के ड्राइवर दिए गए हैं और ये सोनी की DSEE तकनीक को सपोर्ट करते हैं। दोनों हेडफोन ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करते हैं, जिसमें SBC, AAC और LC3 ऑडियो कोडेक शामिल हैं। Sony WH-CH730N और WH-CH530 में 'सोनी साउंड कनेक्ट' ऐप के जरिए 10-बैंड इक्वलाइज़र का विकल्प मिलता है। ये 360 रियलिटी ऑडियो को भी सपोर्ट करते हैं।

Sony WH-CH730N एक ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है, जिसमें 'डुअल नॉइज सेंसर' तकनीक दी गई है। इन हेडफोन में 'एम्बिएंट साउंड मोड' भी मिलता है, जिसमें एडेप्टिव कंट्रोल के 20 लेवल दिए गए हैं। सोनी WH-CH730N में 'प्रिसाइज वॉयस पिकअप' तकनीक वाले AI बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह कम्पैटिबल डिवाइस के साथ ब्लूटूथ LE ऑडियो, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर को सपोर्ट करता है।

सोनी का दावा है कि नॉइज कैंसिलेशन बंद होने पर WH-CH730N की बैटरी 75 घंटे तक चलती है। वहीं, ANC चालू होने पर यह 50 घंटे तक चल सकता है। सोनी WH-CH530 में 30mm ड्राइवर यूनिट के साथ 'क्लोज्ड, ऑन-ईयर' डिजाइन दिया गया है। इसमें कॉल के दौरान AI-आधारित नॉइज रिडक्शन की सुविधा मिलती है। इस मॉडल में ANC या एम्बिएंट साउंड मोड नहीं है। सोनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर ये हेडफोन 55 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 35 घंटे तक बातचीत (कम्युनिकेशन) का समय देते हैं। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 3 मिनट की क्विक चार्जिंग से 90 मिनट तक का प्लेबैक मिल सकता है।

Created On :  

Tags

Next Story