BSNL Recharge Plans: बीएसएनएल ने लॉन्च किए 3 नए रिचार्ज प्लान, बिना इंटरनेट मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS

बीएसएनएल ने लॉन्च किए 3 नए रिचार्ज प्लान, बिना इंटरनेट मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS
इन प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलेगी। यानि कि, ये प्लान उन यूजर्स के लिए खास हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। कंपनी ने ये प्लान अलग-अलग वैलिडिटी और कीमत के साथ पेश किए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फायदे...

BSNL के नए प्लान की कीमत और वैलिडिटी

Fonarena की एक रिपोर्ट के अनुसार, BSNL के नए वॉयस और SMS आधारित रिचार्ज प्लान की कीमत 172 रुपए, 184 रुपए और 190 रुपए रखी गई है। इन तीनों प्लान में मोबाइल इंटरनेट डेटा नहीं दिया जाता है। यानी ग्राहक बिना डेटा के सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

172 रुपए वाला प्लान: इस रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं।

184 रुपए वाला प्लान: यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

190 रुपए वाला प्लान: इस रिचार्ज की वैलिडिटी पूरे कैलेंडर महीने की है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

रोजाना कितना आएगा रिचार्ज का खर्च?

अगर रोजाना के हिसाब से इन प्लान का खर्च देखें तो 172 रुपए वाले रिचार्ज में प्रतिदिन करीब 6.14 रुपए खर्च होंगे। वहीं, 184 रुपए वाले प्लान का रोजाना खर्च लगभग 6.13 रुपए है। जबकि, 190 रुपए वाले प्लान का दैनिक खर्च महीने के दिनों पर निर्भर करेगा, क्योंकि इसकी वैलिडिटी कैलेंडर महीने के हिसाब से तय होती है।

TRAI के निर्देश के बाद पेश किए गए प्लान

BSNL के ये नए रिचार्ज प्लान TRAI के निर्देशों के अनुरूप हैं। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे अलग रिचार्ज पैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिनमें केवल वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा हो। इसका फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और वे सिर्फ फोन पर बात करने या SMS भेजने के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं।

Jio, Airtel और Vi के पास भी हैं ऐसे प्लान

BSNL के अलावा रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) भी केवल वॉयस कॉलिंग और SMS वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। BSNL के पास पहले से ही 99 रुपए और 439 रुपए जैसे वॉयस आधारित प्रीपेड प्लान भी मौजूद हैं। BSNL, Jio और Vi अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 'TRAI Mandated Packs' नाम के अलग सेक्शन में ऐसे रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराते हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार बिना डेटा वाले प्लान चुनने में आसानी होती है।

Created On :  

Tags

Next Story