Jensen Huang Part 1- ‘The Childhood’: रोज सीखे अंग्रेजी के दस शब्द, गलत स्कूल में टॉयलेट साफ करने की मजबूरी, चाकू की नोंक पर धमकियों से दहले, ऐसे बीता जेनसन हुआंग का बचपन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नॉलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में लगने वाली चिप्स में आपकी जरा भी दिलचस्पी न हो तो भी आप जेनसन हुआंग के नाम से अनजान नहीं हो सकते। सोशल मीडिया के दौर में जेनसन हुआंग की उपलब्धियां वायरल हुई हों या न हुईं हो, हनी ट्रैप में उनके उलझने के चर्चे दूर दूर तक वायरल हैं और सुर्खियों में भी हैं। जेनसन हुआंग ताइवान में जन्मे और फिर अमेरिका पहुंचे। उनकी फैमिली के लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था। और, उससे भी ज्यादा मुश्किल भरा था जेनसन हुआंग का स्कूली दौर। एक गलत फैसले ने उन्हें गलत स्कूल में पहुंचाया। जहां टॉयलेट साफ करने की मजबूरी के साथ साथ चाकू की नोंक पर धमकी मिलना आम बात थी। इस बीच जेनसन हुआंग को दर्द बांटने के लिए मां का आंचल भी नहीं मिला।
नौ साल की उम्र में आए अमेरिका
Nvidia की ऑफिशियल न्यूज रूम बायोग्राफी के मुताबिक जेनसन हुआंग का जन्म 1963 में ताइवान में हुआ था। उनके जन्म के पांच साल बाद उनकी फैमिली थाईलैंड (Thailand) शिफ्ट हो गई। यहां उनके पिता एक ऑयल रिफायनरी में काम करते थे। ये वो दौर था जब साउथ ईस्ट एशिया में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ रही थी। वियतनाम वॉर (Vietnam War) की वजह से भी फैमिली डरी थी। तब जेनसन हुआंग के पेरेंट्स किसी ऐसे देश में शिफ्ट होना चाहते थे जो रहने और बच्चों के भविष्य के हिसाब से बेहतर हो। तब फैमिली ने अमेरिका को चुना और मौका मिलते ही जेनसन समेत दोनों बच्चों को अमेरिका भेज दिया। तब जेनसन की उम्र नौ साल थी। अमेरिका जाने से पहले जेनसन की मम्मी रोज उन्हें इंग्लिश के दस शब्द रटवातीं, ताकि वो उस देश की भाषा समझ सकें।
गलत स्कूल में दाखिला
पेरेंट्स ने जेनसन और उनके भाई वॉशिंगटन (Washigton DC) में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया। रूरल कैंट्यूकी में रहने वाले अंकल ने दोनों का दाखिला एक स्कूल में करवाया। उस वक्त उन्हें लगा था कि बच्चों को एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने भेजा है। लेकिन धीरे धीरे ये पता चला कि वो असल में स्कूल नहीं बल्कि एक रिलिजियस रिफोर्म वाली संस्था है। जो बिगड़ैल बच्चों को रास्ते पर लाने के लिए बनी है। इस संस्था का नाम था वनिडा बेपटिस्ट इंस्टीट्यूट (Oneida Baptist Institute)। इस बॉर्डिंग स्कूल में पढ़ते हुए जेनसन हुआंग को टॉयलेट क्लीनिंग का काम सौंपा गया। रोज सुबह वो संस्थान के टॉयलेट क्लीन करते। जेनसन के भाई को तंबाकू फार्म में काम करने का जिम्मा सौंपा गया। कई बार उन्हें जाति और देश के नाम पर बुली भी किया गया और चाकुओं की नोंक पर धमकी भी झेलनी पड़ी।
दो साल बाद मिला परिवार
जेनसन हुआंग जब स्कूल में ये सब झेल रहे थे तब दर्द बांटने के लिए उनकी मम्मी, उनकी फैमिली भी उनके साथ नहीं थी। जेनसन के अमेरिका आने के दो साल बाद उनका पूरा परिवार अमेरिका आया। तब फैमिली ने ये महसूस किया कि बच्चों का स्कूल ठीक नहीं है। तब उन्हें पूरा परिवार Oregon में शिफ्ट हो गया। वहां जेनसन हुआंग का एडमिशन अलोह हाई स्कूल (Aloha High School) में करवाया गया। इस स्कूल में पढ़ते हुए जेनसन हुआंग एक ब्रिलियंट स्टूडेंट तो बने ही। एक उम्दा टेनिस प्लेयर बन कर भी उभरे।
: ➤ अगली कड़ी में बताएंगे कि टेनिस और पढ़ाई के बीच जेनसन की लाइफ में सेमीकंडक्टर की एंट्री कैसे हुई और Nvidia का आइडिया कैसे जन्मा।
Created On :  
