शाओमी स्मोक चिमनी: Xiaomi Mijia Smoke Purifier S20 स्मार्ट ऐप सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mijia Smoke Purifier S20 स्मार्ट ऐप सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
  • इसमें स्ट्रेट-लाइन एयर इनलेट सिस्टम दिया गया है
  • यह किचन से धुएं को तेजी से खींचने का दावा करता है
  • स्मार्ट किचन चिमनी को डार्क ग्रे कलर में पेश किया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अब तक कई सारे डिवाइस और इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं। वहीं अब कंपनी ने मोबाइल से कंट्रोल होने वाली स्मोक चिमनी लॉन्च की है। कंपनी ने चीन में मिजिया स्मार्ट स्मोक प्यूरीफायर S20 (Mijia Smart Smoke Purifier S20) को पेश किया है। इसमें 12 मीटर/सेकंड की एयरफ्लो स्पीड वाला स्ट्रेट-लाइन एयर इनलेट सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह किचन से धुएं को तेजी से खींचता है। साथ ही यह कम शोर और स्मार्ट कंट्रोल्स पर फोकस करती है। यह डिवाइस डार्क ग्रे कलर में आता है, जिसमें सिल्वर ग्लास बैक पैनल दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Xiaomi Mijia Smoke Purifier S20 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी मिजिया स्मार्ट स्मोक चिमनी को चीन में 2,599 युआन (करीब 30,700 रुपए) में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इसे एक लिमिटेड टाइम के लिए इसे नेशनल सब्सिडी प्राइस 2,079.2 CNY (करीब 24,500 रुपए) में खरीदा जा सकता है। इसे चीन में JD.com पर उपलब्ध कराया है।

Xiaomi Mijia Smoke Purifier S20 की खूबियां

शाओमी की इस स्मार्ट चिमनी में 120,000 RPM तक की स्पीड वाला वैरिएबल फ्रीक्वेंसी फैन दिया गया है। इसकी रीडिजाइन्ड एयर डक्ट सिस्टम 11 क्यूबिक मीटर/मिनट की एयर मूवमेंट कैपेसिटी और 1000Pa तक का मैक्स स्टैटिक प्रेशर सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, डिवाइस का ऑपरेटिंग नॉइज 65dB(A) से ऊपर नहीं जाता।

यह 12m/s एयरफ्लो बनाने के लिए एक सीधी रेखा वाली एयर इनलेट का उपयोग करता है जो धुएं को जल्दी से खींचता है। एक फ्रंट कर्टेन और साइड पैनल धुएं को सभी तरफ से बाहर निकलने से रोकने में मदद करते हैं। इसमें एक PM2.5 सेंसर भी शामिल है जो खाना बनाते समय रियल टाइम की एयर क्वालिटी दिखाता है।

इसमें बिजली की खपत 168W तक होती है, जिसमें मुख्य मोटर के लिए 165W और लाइट के लिए 3W शामिल है। बकि, स्टैंडबाय बिजली की खपत 2W है। इसकी ऊर्जा रेटिंग लेवल 1 है। इसमें कोई ऑयल फिल्टर मैश नहीं है, जिससे यूजर्स को इससे बार-बार निकालकर साफ नहीं करना पड़ेगा। कंपनी के मुताबिक यह यूनिट 90% ऑयल सेपरेशन और 95% तक स्मेल रिडक्शन देती है।

इसका वजन 26 किलो है और डायमेंशन 895 × 427 × 903 मिमी है। यह डिवाइस Xiaomi के स्मार्ट होम सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिसमें Mijia ऐप कंट्रोल, Xiaoai वॉयस कमांड और सीन ऑटोमेशन शामिल है। गैस स्टोव चालू होने पर यह अपने आप चालू हो सकता है और धुआं साफ होने पर अपने आप बंद हो सकता है। यूजर्स इसे हैंड जेस्चर से ऑपरेट कर सकते हैं।

Created On :   2 Jun 2025 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story