बिना फैट बढ़ाए लीन मसल्स पाने के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

बिना फैट बढ़ाए लीन मसल्स पाने के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स
5 ऐसे स्मार्ट न्यूट्रिशन टिप्स जो आपको बिना फैट बढ़ाए लीन मसल्स बनाने में मदद करेंगे।

आजकल सभी फिट रहना चाहते हैं और यह ज़रूरी भी है। यदि आप जिम जाते हैं या घर पर ही वर्कआउट करते हैं तो मसल्स बढ़ाना आपका लक्ष्य होगा। इस दौरान समस्या ये होती है कि मसल्स के साथ फैट भी बढ़ जाता है। है ना?

यदि आप एक टोंड, लीन और स्ट्रॉन्ग बॉडी चाहते हैं, तो सिर्फ वर्कआउट ही नहीं, सही न्यूट्रिशन भी उतना ही महत्व रखता है। इस लेख में जानते हैं 5 ऐसे स्मार्ट न्यूट्रिशन टिप्स जो आपको बिना फैट बढ़ाए लीन मसल्स बनाने में मदद करेंगे।

1. प्रोटीन की मात्रा का पूर्ण ख्याल रखें

मसल्स बढ़ाने के लिए प्रोटीन एक अहम पोषक तत्व है। इसका मतलब यह नहीं कि इसका अधिक से अधिक सेवन किया जाए। प्रोटीन की सही मात्रा और समय बहुत मायने रखता है। कोशिश करें:

● आपके हर आहार में प्रोटीन हो

● दाल, पनीर, सोया, दही जैसे वेज सोर्स चुनें

● वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना ज्यादा फायदेमंद होता है

2. कैलोरी बढ़ाएं लेकिन कंट्रोल में

लीन मसल्स के लिए आपको कैलोरी सरप्लस में रहना ज़रूरी है। लेकिन अगर आप बहुत ज़्यादा कैलोरीज़ खाते हैं तो इससे आपका फैट बढ़ सकता है। ऐसे में यह क्या करना चाहिए:

● अपने मेंटेनेंस कैलोरी से 200-300 कैलोरी ज़्यादा लें

● जंक फूड की बजाय पौष्टिक आहार लें

● धीरे-धीरे वजन बढ़ाना ही सही तरीका है

3. सही सप्लीमेंट का समझदारी से उपयोग करें

अपने आहार को संतुलित रखने के लिए सप्लीमेंट्स की मदद ले सकते हैं, हालांकि पूरी तरह इन पर ही निर्भर होना सही नहीं है। इस तरह से इनका उपयोग करें:

● शुरुआत में आम आहार से शुरु करें

● ज़रूरत के हिसाब से ही सप्लीमेंट जोड़ें

● आप अपनी डाइट को सपोर्ट करने के लिए Creatine का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी ताकत और परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद कर सकता है।

4. कार्ब्स और फैट को नजरअंदाज ना भूलें

अक्सर आप मसल्स बढ़ाने और फैट कम रखने के लिए कार्ब्स और हेल्दी फैट्स को नकार देते हैं परन्तु ये दोनों तत्व भी उतने ही ज़रूरी हैं। इनको आहार में शामिल करने के कारण हैं:

● कार्ब्स से आपको एनर्जी मिलती है जैसे ओट्स, चावल, फल

● हेल्दी फैट्स हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं जैसे नट्स, बीज

● संतुलित आहार ही लम्बे टाइम के लिए परिणाम देते हैं

5. रिकवरी और हाइड्रेशन पर ध्यान दें

आपकी मांपेशियन जिम में नहीं बल्कि आराम के दौरान बनते हैं। इसके लिए रिकवरी को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इसलिए:

● रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लें

● दिनभर पर्याप्त पानी पिएं

● वर्कआउट के बाद शरीर को ज़रूरी पोषण दें

अगर आपके आहार से प्रोटीन की कमी पूरी नहीं होती है तो आप protein powder का सहारा ले सकते हैं।

निष्कर्ष

लीन मसल्स बनाना एक कठिन कार्य है और इसमें लम्बा समय भी लगता है। बिना कोई शॉर्टकट अपनाये, सही न्यूट्रिशन, कंट्रोल्ड कैलोरी, और स्थिरता ही आपको आपके लक्ष्य तक पंहुचा सकती है। यदि आप इन टिप्स को अपने रोज़मर्रा की दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आप बिना अनचाहे फैट के एक फिट और एथलेटिक बॉडी पा सकते हैं।

Created On :   2 April 2026 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story