उत्तर प्रदेश में बंद हुए बौद्ध मंदिर, अभयारण्य और मसाज पार्लर

- उत्तर प्रदेश में बंद हुए बौद्ध मंदिर
- अभयारण्य और मसाज पार्लर
लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर सरकार के आदेशों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के सभी प्रमुख बौद्ध मंदिरों को बंद कर दिया गया है।
जिन मंदिरों को बंद किया गया है उनमें महानिर्वाण मंदिर, मठ कंवर श्राइन और रामभर स्तूप या मुक्ति बंधन शामिल हैं, जहां 483 ईसा पूर्व में बुद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था।
वाराणसी का सारनाथ मंदिर दो दिन पहले ही बंद किया जा चुका है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र ने कहा, विदेशी पर्यटकों को वीजा जारी न करने के कारण कुशीनगर के सभी प्रमुख बुद्ध स्थलों को बंद कर दिया गया है। जापान, कोरिया, चीन और अन्य देशों से अनुयायी इन मंदिरों में आते हैं। यह पर्यटन का व्यस्ततम समय है और ऐसे समय में इन स्थलों को बंद करने से पर्यटन इण्डस्ट्री पर असर पड़ेगा।
लखनऊ प्रशासन ने बुधवार देर रात प्रदेश की राजधानी में सभी मसाज पार्लर और स्पा सेंटर्स को बंद करने का आदेश जारी किया।
लखनऊ का मशहूर नेशनल बॉटनिकल गार्डन भी जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
तत्काल प्रभाव से राज्य में टाइगर रिजर्वस और वन्यजीव अभ्यारण्य में सभी पर्यटन गतिविधियां को 31 मार्च तक निलंबित कर दिया गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत में चूका टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट अभयारण्य में भी पर्यटन गतिविधियां रद्द कर दी गई हैं।
उत्तर प्रदेश वन निगम के महाप्रबंधक इवा शर्मा ने कहा, लोग इन रद्दीकरण के खिलाफ ऑनलाइन धनवापसी की मांग कर सकते हैं। लोगों के जमावड़े और उससे कोरोनावायरस फैलने से रोकने के लिए यह बचाव जरूरी है। इटावा लायन सफारी भी 31 मार्च तक बंद रहेगी।
Created On :   19 March 2020 3:01 PM IST