बुंदेलखंड : जनता कर्फ्यू का जोरदार समर्थन, पसरा सन्नाटा

Bundelkhand: Strong support for Janata curfew, silence
बुंदेलखंड : जनता कर्फ्यू का जोरदार समर्थन, पसरा सन्नाटा
बुंदेलखंड : जनता कर्फ्यू का जोरदार समर्थन, पसरा सन्नाटा
हाईलाइट
  • बुंदेलखंड : जनता कर्फ्यू का जोरदार समर्थन
  • पसरा सन्नाटा

बांदा, 22 मार्च (आईएएनएस)। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 14 घंटे के घोषित जनता कर्फ्यू को उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में जोरदार समर्थन मिल रहा है। सरकारी व गैर सरकारी सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान के साथ रेल और आवाजाही के अन्य संसाधनों के पहिये थम गए हैं। सड़कों में सन्नाटा पसरा है और लोग घरों में कैद रहकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू को बुंदेलखंड के सभी सात जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन और ललितपुर में जोरदार समर्थन मिला रहा है। भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, चर्च, मंदिर, मस्जिद, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों में सन्नाटा पसरा है। यहां तक कि इक्का-दुक्का निजी वाहन ही सड़कों में नजर आ रहे हैं।

बांदा शहर के प्रमुख मंदिरों संकट मोचन, माहेश्वरी देवी, काली मंदिर, बामदेव मंदिर और जोगनी मंदिर के कपाट सुबह से ही बंद हैं, कोई भी श्रद्धालू मंदिर नहीं गया है। दुकानों में ताले लटक रहे हैं। बांदा रेल जंक्शन से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेन रोक दी गयी हैं, वहीं राज्य परिवहन निगम की रोडवेज बसें भी बंद हैं। यहां तक की निजी वाहन भी सड़कों पर बहुत कम ही दिखाई दे रहे हैं।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने दावा किया, कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी गई इस जंग में किसानों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। रविवार को किसान खेत-खलिहान न जाकर अपने घरों में कैद हैं। उन्होंने कहा कि यह कर्फ्यू हिंदुस्तान के सवा सौ करोड़ लोगों की हिफाजत के लिए लगा है, जिसका व्यापक असर शहर से देहात तक है।

Created On :   22 March 2020 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story