कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में 32 हुआ आंकड़ा, भारत में सामने आए कुल 108 मामले (लीड-2)

Coronavirus: 32 figures in Maharashtra, 108 cases reported in India (lead-2)
कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में 32 हुआ आंकड़ा, भारत में सामने आए कुल 108 मामले (लीड-2)
कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में 32 हुआ आंकड़ा, भारत में सामने आए कुल 108 मामले (लीड-2)
हाईलाइट
  • कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में 32 हुआ आंकड़ा
  • भारत में सामने आए कुल 108 मामले (लीड-2)

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारत में कोरोना वायरस के अबतक 108 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां इस बीमारी के मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। स्वास्थ मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था, रविवार दोपहर 12 बजे तक कोविड-19 संक्रमण के 107 मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में चौंका देने वाले एक साथ 15 मामलों में पुणे शहर में सात और पिंपरी-चिंचवाड़ में आठ व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में पांच नए मामले शनिवार देर रात सामने आए और औरंगाबाद में रविवार को एक नया मामला सामने आया।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लिए मुंबई और पुणे में उपलब्ध परीक्षण और उपचार सुविधाओं को अगले 15-20 दिनों में बढ़ाया जाएगा।

टोपे ने कहा, हम नई मशीनें लाएंगे ताकि रक्त के नमूनों की जांच तुरंत कर जल्दी से रिपोर्ट ली जा सके। हम सांगली, धुले और सोलापुर में नई टेस्टिंग लैब भी स्थापित करेंगे।

वर्तमान में पुणे में 15, मुंबई में पांच, नागपुर में चार, यवतमाल में दो व ठाणे, रायगढ़, अहमदनगर, औरंगाबाद, कल्याण और नवी मुंबई में एक-एक मामले दर्ज हुए हैं।

केरल में कम से कम 22 लोगों के इस बीमारी से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है, जिसमें से तीन लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हरियाणा में 14 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सभी विदेशी नागरिक हैं।

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, तेलंगाना में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन है, जिनमें से एक को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कम से कम 12 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक विदेशी नागरिक और 11 भारतीय हैं। तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में क्रमश: एक-एक मामला सामने आया है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तीन और जम्मू एवं कश्मीर में दो मामलों की पुष्टि हई है।

मंत्रालय के अनुसार, 91 भारतीय और 17 विदेशी नागरिकों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। इसमें से दो लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जिसमें से एक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एक कर्नाटक में हुई है।

भारत के सभी हवाईअड्डों पर अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमण को लेकर 12,29,363 लोगों की जांच की जा चुकी है।

Created On :   15 March 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story