कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में दो नए मामलों की पुष्टि, 47 हुआ आंकड़ा

Coronavirus: two new cases confirmed in Maharashtra, figure 47
कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में दो नए मामलों की पुष्टि, 47 हुआ आंकड़ा
कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में दो नए मामलों की पुष्टि, 47 हुआ आंकड़ा
हाईलाइट
  • कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में दो नए मामलों की पुष्टि
  • 47 हुआ आंकड़ा

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व में विदेश की यात्रा कर स्वदेश लौंटी महाराष्ट्र की दो महिलाओं के गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से राज्य में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 47 हो गया है।

कोविड-19 से संक्रमित हुई ठाणे के उल्हासनगर शहर की 49 वर्षीय महिला ने हाल ही में दुबई की यात्रा की थी। वहीं मुंबई की 22 वर्षीय अन्य महिला ने ब्रिटेन की यात्रा की थी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एकांतवास में रखा गया था और रिपोर्ट में गुरुवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

दोनों संक्रमित महिलाओं का वर्तमान में मुंबई में बने आइसोलेशन वार्डो में उनका इलाज चल रहा है।

राज्य सरकार और शहर के नागरिक प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि कैसे भीड़ से वायरस को दूर रखा जाए।

Created On :   19 March 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story