पता नहीं ट्रम्प सरकार क्या कर रही है : न्यूयार्क मेयर

Dont know what the Trump government is doing: New York Mayor
पता नहीं ट्रम्प सरकार क्या कर रही है : न्यूयार्क मेयर
पता नहीं ट्रम्प सरकार क्या कर रही है : न्यूयार्क मेयर
हाईलाइट
  • पता नहीं ट्रम्प सरकार क्या कर रही है : न्यूयार्क मेयर

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। न्यूयार्क शहर में निरंतर बढ़ने वाले कोविड-19 के मरीजों को देखते हुए न्यूयार्क के मेयर देब्रेसिओ ने एक न्यूज ब्रीफिंग में ट्रम्प सरकार की निंदा की कि उन्होंने देश की शक्ति को इकट्ठा कर महामारी के फैलाव को नियंत्रित नहीं किया।

देब्रेसिओ ने आलोचना करते हुए कहा कि करोड़ों अमेरिकी लोग नहीं जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं। जब देश आपात स्थिति में फंसा, आप ने सरकार की कार्यक्षमता का प्रयोग नहीं किया। महामारी के सामने हमें पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना है, लेकिन पता नहीं क्यों आप ने देर से काम किया और सिर्फ इन्तजार करते रहे। आप ने अमेरिका को बचाने का मौका खोया है। ट्रम्प सरकार ने 18 मार्च तक ही प्रतिरक्षा उत्पादन कानून पुन: शुरू किया।

देब्रेसिओ ने चेतावनी दी कि और दो तीन हफ्तों के बाद न्यूयार्क सिटी में कोविड-19 का मुकाबले में सभी चिकित्सक सामग्री खत्म हो जाएगी। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्यों राष्ट्रपति ने समय पर सैन्य संसाधनों का प्रयोग नहीं किया। अभी तक उन्हें हिचकिचाहट क्यों हो रही है।

उधर, अमेरिकी सेना ने इस के बाद स्वास्थ्य विभागों को 50 लाख मास्क और 2000 वेनटिलेटर देने का एलान किया। साथ ही सेना दो चिकित्सक जहाज भी भेजेगी, जिन में एक या दो हफ्तों में न्यूयार्क बंदरगाह पहुंचेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार इस चिकित्सा जहाज में 1000 बेड हैं, लेकिन कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने के लिए नहीं है, जबकि आम रोगों का इलाज करने के लिए है। ताकि न्यूयार्क के चिकित्सक संसाधनों का प्रयोग कोविड-19 के उपचार में किया जा सके।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   23 March 2020 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story