भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 359 हुई, 7 की मौत

In India, the number of cases of Kovid-19 was 359, 7 died.
भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 359 हुई, 7 की मौत
भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 359 हुई, 7 की मौत
हाईलाइट
  • भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 359 हुई
  • 7 की मौत

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस) भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है, जबकि इस महामारी से देश में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट में मौजूद जानकारी के अनुसार, अभी तक कुल 23 मरीजों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और संक्रमण के चलते पूरे देशभर में सात लोगों की मौत हुई है।

कुल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से सामने आए मामलों में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद केरल में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले रविवार दोपहर 2.30 बजे तक पूरे देश में कुल 341 मामले दर्ज किए गए थे।

Created On :   23 March 2020 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story