महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 89 पर पहुंची

Kovid-19 cases in Maharashtra reach 89
महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 89 पर पहुंची
महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 89 पर पहुंची
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 89 पर पहुंची

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 14 नए मामलों के साथ 74 से बढ़कर 89 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

210 संदिग्धों में से 15 लोगों के परीक्षण के नतीजे आ गए हैं, बाकी के नतीजों का इंतजार है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की चेतावनी के बाद भी यहां मामले बढ़ रहे हैं। टोपे ने कहा था कि राज्य में वायरस गुणात्मक स्तर पर फैलने की दहलीज पर पहुंच गया है।

टोपे ने अपील की है, यह समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने का है। हम इस वायरस के दूसरे चरण से तीसरे चरण में नहीं जाना चाहते हैं।

महाराष्ट्र में एक-एक दिन में तेजी से मामले बढ़े हैं - शुक्रवार को 53 से शनिवार को 64 हुए, रविवार को 74 हुए और फिर सोमवार को संख्या 89 पर पहुंच गई।

राज्य सक्रिय मामलों की संख्या में टॉप पर है, जिसके चलते टोपे लगातार लोगों से घरों में आइसोलेशन में रहने की अपील कर रहे हैं।

Created On :   23 March 2020 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story