Pakistani Military Weapons: पाकिस्तान के एयरबेस पर तुर्की के सैन्य विमानों की हलचल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम भेजे जाने की अटकलें

पाकिस्तान के एयरबेस पर तुर्की के सैन्य विमानों की हलचल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम भेजे जाने की अटकलें
पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरबेस पर सैन्य गतिविधियां देखने को मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इन एयरबेस पर तुर्किए के सैन्य विमानों की लगातार आवाजाही की खबर है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरबेस पर सैन्य गतिविधियां देखने को मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इन एयरबेस पर तुर्किए के सैन्य विमानों की लगातार आवाजाही की खबर है। 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की के कई C-130 हरक्यूलिस विमान पाकिस्तान पहुंचे थे। इन विमानों को रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और कराची के मसूर एयरबेस में लैंडिंग और टेकऑफ करते हुए देखा गया है।

भारतीय खुफिया सूत्रों ने क्या बताया

पाकिस्तान में हुई इन गतिविधियों को भारतीय खुफिया सूत्रों ने सामान्य नहीं बताया है। उनका कहना है कि इन तीन दिनों के दौरान तुर्किए के सैन्य परिवहन विमानों ने कई उड़ानें भरी हैं। उन्होंने बताया कि इनकी आवाजाही तुर्की और पाकिस्तान के बीच ही रही है।

रिपोर्ट्स में आशंका जाहिर की गई है कि इन विमानों के माध्यम से पाकिस्तान को बड़ी संख्या में ड्रोन और उनसे जुड़े उपकरण भेजे गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों ने दावा करते हुए बताया कि पाकिस्तान को HQ सीरीज की एयर डिफेंस प्रणाली भी मिलने की उम्मीद है।

इन हथियारों को अपने खेमे में कर रहा शामिल

पहले से ही तुर्किए पाकिस्तान को कई सैन्य और ड्रोन सिस्टम पहुंचा रहा है, जिनमें Bayraktar TB2 ड्रोन भी शामिल बताया जा रहा है। यह एक सामान्य ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ान भर सकता है, जिसका इस्तेमाल निगरानी और हमले जैसे अभियानों में किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अपनी मानवरहित हवाई क्षमता को तेजी से बढ़ाने में लगा हुआ है। वह ऐसे हथियारों को अपने खेमे में शामिल कर रहा है और लंबे समय तक उड़ान भरने वाले ड्रोन और लॉइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम हासिल करने में रुचि दिखा रहा है।

Created On :   23 Aug 2026 6:05 PM IST

Tags

Next Story