US News: पश्चिमी अलास्का में एक चार्टर प्लेन क्रैश, 2 पायलटों समेत 8 लोग लापता

पश्चिमी अलास्का में एक चार्टर प्लेन क्रैश, 2 पायलटों समेत 8 लोग लापता
पश्चिमी अलास्का के रिमोट इलाके में विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे, एक ही दिन में अमेरिका में दो विमान हादसा, पेंसिल्वेनिया में एक विमान हेलिकॉप्टर से टकराया, विमान हादसों ने हवाई सुरक्षा को लेकर अमेरिका की चिंता बढ़ाई

दुर्डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के अलास्का में एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक प्लेन पश्चिमी अलास्का के रिमोट इलाके में हादसे की वजह से रडार से गायब हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, अलास्का के क्षेत्रीय प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। NTSB , अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव समन्वय केंद्र दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के हवाले से विमान हादसे की जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

NTSB बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के अनुसार चार्टर प्लेन एंकोरेज से केप न्यूएनहैम जाते समय पश्चिमी अलास्का में हादसे की वजह से रडार से गायब हो गया। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ वो दुर्गम इलाका है।

अमेरिका में एक ही दिन में दो अलग-अलग विमान हादसों ने हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अलास्का में हुए प्लेन हादसे के कुछ घंटे पहले पेंसिल्वेनिया में लैंडिंग कर रहे एक विमान की हवा में मंडरा रहे पुलिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई थी, जिसमें विमान के पायलट की मौत हो गई और हेलिकॉप्टर में सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Created On :   21 Aug 2026 10:27 AM IST

Tags

Next Story