Iran-US conflict: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के बाद ईरान पर फिर हमले की संभावना, सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सेना को किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने का आरोप लगाया है। ईरानी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने शनिवार को होर्मोजगान प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि अमेरिका ने केश्म द्वीप के पास मछली पकड़ने वाली दो नावों पर हमला किया है। इन हमलों को देखते हुए ये अटकलें तेज हैं कि मिडटर्म के बाद अमेरिका दोबारा ईरान पर हमला कर सकता है। इसलिए ईरान ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़े -अमेरिका पर पलने वाला पैरासाइट है इजरायल- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा जुबानी हमला
खतरे पर तत्काल कार्रवाई करे ईरानी सेना- सुप्रीम लीडर
अधिकारी का कहना है कि इस हमले में दो मछुआरे लापता हो गए हैं, जबकि एक घायल हो गया है। हालांकि, इस मामले पर अमेरिका की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
इन सबके बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने आदेश दिया है कि किसी भी दुश्मन के खतरे की स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लिखित संदेश में कहा कि जवाब देने के लिए कोई भी भौगोलिक सीमा नहीं होगी।
उनका कहना है कि यदि दुश्मन फिर से सैन्य या आतंकी हमला करता है, तो ऐसे में ईरान नए संघर्ष को समाप्त करने के लिए समय और शर्तें खुद तय करेगा।
यह भी पढ़े -क्या ट्रंप ने नेतन्याहू की प्लानिंग कर दी थी फेल! इसी महीने की शुरुआत में ईरान बड़े हमले की थी तैयारी
नए निशानों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश
खामेनेई ने अपनी सेना को अमेरिकी और इजरायली ठिकानों एवं संसाधनों पर हमले के लिए निशानों की सूची अपडेट करने को कहा है। इसके साथ ही गोला-बारूद और हथियारों का उत्पादन बढ़ाने, सैन्य खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने और घरेलू रक्षा क्षमता विकसित करने के निर्देश भी दिए हैं।
सैन्य कार्रवाई के संकेत
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इसी बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगातार ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद ईरान पर नए हमले की संभावना को लेकर चर्चा चल रही है।
Created On :  

