मंसूबों पर फिरा पानी: क्या ट्रंप ने नेतन्याहू की प्लानिंग कर दी थी फेल! इसी महीने की शुरुआत में ईरान बड़े हमले की थी तैयारी

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, इसी महीने की शुरुआत में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर दोबारा हमला करने की योजना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी इस योजना का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विरोध किया। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ट्रंप नहीं चाहते थे कि अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान के साथ एक बार फिर संघर्ष शुरू हो जाए।
यह भी पढ़े -पुतिन से समझौता करे यूक्रेन! ट्रंप ने जेलेंस्की को दी सख्त नसीहत, जेलेंस्की तैयार नहीं हुए तो होगा बुरा अंजाम
इजरायल की प्लानिंग
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इजरायली सेना (IDF) 10 अक्टूबर के वीकेंड पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार थी। इस दौरान ईरान के परमाणु ठिकानों, सरकारी इमारतों और बिजली संयंत्रों जैसे बुनियादी ढांचों को उड़ाने की योजना थी। लेकिन ट्रंप ने इस हमले का विरोध जताया।
सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। इन्हें देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने यह फैसला लिया है। उन्होंने आगे बताया कि फरवरी में अमेरिका और इजरायल की तरफ से किए गए हमलों की तुलना में ये हमले कहीं ज्यादा घातक हो सकते थे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन हमलों में अमेरिका शामिल होता या नहीं।
दोबारा लड़ाई की उम्मीद
सूत्रों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ दोबारा लड़ाई शुरू हो सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, इन हमलों के लिए इजरायल ने लक्ष्यों की एक नई सूची भी बनाई है, जिसमें ऐसे नागरिक ठिकाने शामिल हैं, जिन्हें अब तक निशाना नहीं बनाया गया है। हालांकि, इस हमले पर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की इजरायल की गुप्त यात्रा की बात सामने आई है। रिपोर्टों में बताया गया है कि उन्होंने इस दौरे के दौरान नेतन्याहू से मुलाकात की और इलाके में मौजूद खतरों पर बातचीत की।
Created On :   21 Oct 2026 5:29 PM IST














