US News: ट्रंप की प्रेस सचिव केटी जकारिया की डिग्री पर सवाल, वकालत का दावा झूठा, नहीं मिला लाइसेंस का रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया की पेशेवर योग्यता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उनके पास कानून की डिग्री है, लेकिन अमेरिका के किसी राज्य में वकालत का लाइसेंस होने का रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। चीन की एक लॉ फर्म में काम करने के उनके दावे पर भी सवाल उठा रहे हैं। व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने जकारिया का बचाव करते हुए उन्हें योग्य और तेज दिमाग वाला बताया। व्हाइट हाउस के अनुसार, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन से जुड़े कानून के क्षेत्र में काम किया है। फिलहाल, उनके वकालत के लाइसेंस और पेशेवर अनुभव को लेकर उठे सवालों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
यह भी पढ़े -मिनेसोटा से डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर का फोन जब्त, घर की तलाशी, मध्यावधि चुनाव से पहले जांच तेज
अमेरिका के 50 राज्यों और वाशिंगटन डीसी में उनके वकालत होने के लाइसेंस का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। कई संगठन,संस्थाओं और स्टेट बार ने शिकायत देकर जांच की मांग की। हालांकि गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए शिकायत या जांच की पुष्टि नहीं की है। जकारिया ने 2007 में पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से स्नातक और 2011 में पेपरडाइन कारुसो स्कूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री हासिल की थी। हालांकि, कानून की डिग्री और वकालत का लाइसेंस अलग-अलग योग्यताएं हैं।
प्रेस सचिव के तौर पर पहली बार मीडिया के सामने आने के बाद पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि जकारिया ने किस राज्य में वकालत की परीक्षा पास की है। ट्रंप ने जवाब देने के लिए जकारिया को ही आगे कर दिया। जकारिया ने कहना शुरू किया, 'जब मैं चीन गई थी, इसके आगे उन्होंने क्या कहा शोर में उनकी आवाज सुनाई नहीं दी।
यह भी पढ़े -ट्रंप की घटती लोकप्रियता से रिपब्लिकन पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, सुरक्षित सीटों पर भी हार का डर
जकारिया की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह जून 2026 से ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में वरिष्ठ संचार सलाहकार थीं। इससे पहले वह अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रोफाइल में 2011 से 2013 के बीच बीजिंग की झोंग लुन लॉ फर्म में अंतरराष्ट्रीय कानूनी मामलों से जुड़े काम का उल्लेख है। उनके पुराने परिचय में विश्व बैंक और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह देने के अनुभव का भी दावा किया गया है।
Created On :   15 Oct 2026 11:29 AM IST













