Hindu Temple Mass Shooting Conspiracy: राइफल जाम होने से बची हजारों हिंदुओं की जान, अमेरिका के मंदिर में सामूहिक नरसंहार की कोशिश नाकाम, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

राइफल जाम होने से बची हजारों हिंदुओं की जान, अमेरिका के मंदिर में सामूहिक नरसंहार की कोशिश नाकाम, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
अमेरिका के इलिनॉय में नवरात्रि के दौरान एक हिंदू मंदिर पर हमला करने की कोशिश नाकाम हो गई है। मंदिर में भारतीय मूल के लोगों का सामूहिक नरसंहार करने के इरादे से पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका के इलिनॉय में नवरात्रि के दौरान एक हिंदू मंदिर पर हमला करने की कोशिश नाकाम हो गई है। मंदिर में भारतीय मूल के लोगों का सामूहिक नरसंहार करने के इरादे से पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम लेक्जेंड्रोस पापोराकिस (19) है। वह 11 अक्टूबर (रविवार) को अपने घर से 65 किमी दूर ऑरोरा में श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर पहुंचा था। छुट्टी का दिन होने से मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु आए थे।

पापोराकिस अपने साथ राइफल और सैंकड़ों गोलियां लेकर आया था। लेकिन, राइफल के जाम होने की वजह से उसकी साजिश रही और वह वहां से भाग गया।

भारतीयों से करता था नफरत

मंदिर से घर लौटने के बाद पापोराकिस ने अपने दोस्त को मैसेज कर इसके बारे में जानकारी दी। उसने अपने पास मौजूद हथियार की तस्वीर भी उसे भेजी। पापोराकिस के इस मैसेज को देखकर उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक के दोस्तों ने बताया कि वह उनके सामने भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी बातें करता था। यहां तक कि वह उन्हें जान से मारने की भी बातें करता था। उसने यह भी कहा था कि 11 अक्टूबर का दिन बेहद खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को उसके घर से राइफल और सैंकड़ों गोलियां मिली हैं।

भारत ने जताई चिंता

इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त की है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हिंदुओं और भारतीय मूल लोगों को निशाना बनाने की बात चिंताजनक है। भारत ने अमेरिकी अधिकारियों को मामले की पूरी जांच और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिर चर्चा में आया व्हाइट सुपरेमेसिज्म

इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा यानी व्हाइट व्हाइट सुपरेमेसिज्म चर्चा में आ गया है। पुलिस को आरोपी युवक के पास से एक दस्तावेज मिला है जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। 'Why I Fought: A.K.A.' शीर्षक वाले इस घोषणा में श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी विचारों के साथ दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर के भारतीयों के खिलाफ हिंसा का जिक्र किया गया है।

Created On :   15 Oct 2026 5:30 PM IST

Tags

Next Story