Bangladesh News: पड़ोसी मुल्क में हिंदू परिवार के 4 लोगों की मौत, बंद घर में मिले शव, हत्या का शक

घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले शव
यह घटना रंगपुर के दासपारा यानी मछुआपारा इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बंद घर से चारों शव रात करीब 11:30 बजे बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 65 साल के गणपति चक्रवर्ती, उनकी 50 साल की पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, 23 साल की बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थि और 12 साल के बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मां और बेटी के शव सीढ़ियों के पास मिले। पिता का शव छत पर था, जबकि बेटे का शव बिस्तर के नीचे मिला।
घर का सामान बिखरा मिला
पुलिस ने बताया कि घर के अंदर सामान इधर-उधर पड़ा था। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि घर में लूट की कोशिश भी हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी नतीजे की पुष्टि नहीं की है। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आने की उम्मीद है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
Created On :   23 Aug 2026 1:44 PM IST












