Netanyahu Arrest Warrant: नेतन्याहू के खिलाफ तुर्किए का बड़ा एक्शन, इंटरनेशनल गिरफ्तारी वारंट की प्रक्रिया शुरू की

नेतन्याहू के खिलाफ तुर्किए का बड़ा एक्शन, इंटरनेशनल गिरफ्तारी वारंट की प्रक्रिया शुरू की
तुर्किए ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब तुर्किए ने गाजा जा रहे जहाजों के जरिए सामान भेजा था, जिन्हें इजरायल ने रोक लिया था। तुर्किए के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक का कहना है कि सरकार ने इंटरपोल के जरिए नेतन्याहू और एक अन्य इजरायली अधिकारी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने की अपील की है।

नेतन्याहू के खिलाफ इन आरोपों में चल रहा मुकदमा

तुर्किए ने आरोप लगाते हुए कहा कि मई 2026 में गाजा की नाकेबंदी तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय फ्लोटिला को इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में रोक लिया था। इस मामले में इस्तांबुल की एक अदालत में मुकदमा चल रहा है। यह नेतन्याहू समेत कई इजरायली अधिकारियों की अनुपस्थिति में चल रहा है। सभी पर नरसंहार, यातना, मानवता के खिलाफ अपराध, अवैध हिरासत और जहाजों के अपहरण जैसे आरोप लगे हैं।

इन आरोपों पर इजरायल ने क्या कहा?

इजरायली पीएम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कदम राजनीतिक मकसद से उठाया गया है, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

तुर्किए और इजरायल के बीच तनाव

बता दें कि इजरायल और तुर्किए के बीच काफी समय से तनाव जारी है। साल 2010 में गाजा पहुंच रहे एक प्रो-फिलिस्तीनी फ्लोटिला पर इजरायली कमांडो ने कार्रवाई की थी। इस दौरान 10 तुर्किए नागरिकों की जान चली गई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा हो गया है।

Created On :   21 Aug 2026 11:43 PM IST

Tags

Next Story