Nigeria Boat Accident: नाइजीरिया में बड़ा नाव हादसा, 47 लोगों की मौत, खेतों में काम करने जा रहे थे मजदूर

नाइजीरिया में बड़ा नाव हादसा, 47 लोगों की मौत, खेतों में काम करने जा रहे थे मजदूर
नाइजीरिया से एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य में गुरुवार को यात्रियों से भरी नाव नदी में पलट गई है। जिसमें कम से कम 47 लोगों की जान जाने की खबर मिली है।

डिजिटल डेस्क, अबूजा। नाइजीरिया से एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य में गुरुवार को यात्रियों से भरी नाव नदी में पलट गई है। जिसमें कम से कम 47 लोगों की जान जाने की खबर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत एवं बचाव दल पहुंच गया। इस हादसे की पुष्टि अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने की है।

नाव में मालिक और मजदूर सवार

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लोग नाव में सवार होकर काम के लिए खेतों की तरफ बढ़ रहे थे। यह घटना राज्य के गोरोंयो स्थानीय सरकारी इलाके के गोराउ कस्बे के पास की बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुई नाव में अधिकांश लोग खेती से जुड़े काम करने के लिए नदी पार कर रहे थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से बताया कि इस नाव में खेत के मालिक और धान की कटाई करने वाले मजदूर सवार थे। जब यह हादसा हुआ, उस दौरान नाव पर 70 से अधिक लोग मौजूद थे। हालांकि, एक अन्य निवासी ने लोगों की संख्या 57 बताई है।

मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा?

मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय निवासी समैला गार्बा के हवाले से बताया कि उनकी 13 साल की पोती जमिला उस्मान की इस हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि खुद समैला ने 42 शव देखे हैं। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। गार्बा कहती है कि घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और स्थानीय लोग पीड़ितों की तलाश में लग गए थे। हालांकि, इस नाव में कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि तत्काल नहीं हो सकी है।

अधिकारियों ने की हादसे की पुष्टि

नेशनल इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी के सोकोटो राज्य प्रबंधक अब्दुलकादिर यूसुफ ने इस हादसे की पुष्टि की है। उनका कहना है कि नाव पलटने से 47 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य से जुड़ी जानकारी ली जा रही है।

Created On :   21 Aug 2026 12:29 AM IST

Tags

Next Story