नेपाल: बीरगंज में तनावपूर्ण स्थिति, आज दोपहर 1 बजे तक लगा कर्फ्यू

बीरगंज में तनावपूर्ण स्थिति, आज दोपहर 1 बजे तक लगा कर्फ्यू
नेपाल में बीरगंज में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कर्फ्यू आज, 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में बीरगंज में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कर्फ्यू आज, 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया गया है, जिला प्रशासन कार्यालय ने इसका आदेश जारी किया है। आपको बता दें पहले ये कर्फ्यू आज सुबह 8 बजे तक था, लेकिन स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इसके समय को और बढ़ा दिया है।

जेन जी आंदोलन के बाद तख्तापलट हुए नेपाल में 5 मार्च 2026 को आम चुनाव होने है, उससे पहले पड़ोसी मुल्क में कई सांप्रदायिक हिंसक घटनाएं हो रही है। कुछ दिन पहले धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समूह ने बीरगंज में रविवार को विरोध प्रदर्शन किए, उसके बाद परसा में धार्मिक हिंसक घटनाएं सामने आई। इसे रोकने के मकसद से परसा जिला प्रशासन ने बीते दिन भारत के रक्सौल बॉर्डर से सटे बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया था। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दो मुस्लिम हिंदुओं के बारे में अपशब्द और गलत बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे, इससे नाराज होकर हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने धनुषा में मस्जिद में तोड़फोड़ की और आग लगा दी, इससे नाराज होकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया जो हिंसक हो गया, स्थानीय पुलिस ने वीडियो बनाने वाले दो मुस्लिम युवकों और मस्जिद में तोड़फोड़ करने वाले एक हिंदू व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने पर उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Created On :   6 Jan 2026 9:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story