इंडियन हाई कमीशन: बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस ने घटना पर क्या कहा?

बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस ने घटना पर क्या कहा?
बांग्लादेश से भारत के लिए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां पर भारतीय उच्चायोग में तैनात एक अधिकारी की संदिग्ध हालात में शव मिला है।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश से भारत के लिए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां पर भारतीय उच्चायोग में तैनात एक अधिकारी की संदिग्ध हालात में शव मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की पुलिस ने मंगलवार को चटगांव के खुल्शी इलाके में स्थित उच्चायोग के कार्यालय से उनका शव बरामद किया है। मृतक अधिकारी का नाम नरेंद्र बताया जा रहा है, जो हरियाणा का रहने वाला है। वे कार्यालय में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर नियुक्त थे। अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई हैं।

दूसरे अधिकारियों ने किया प्रयास

मिली सूचना के मुताबिक, मंगलवार सुबह 35 साल के नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने अपने स्तर पर उसे खोलने का प्रयास किया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उनकी कोशिश फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कमरे को खोला और अधिकारी की बॉडी मिली। उनके पिता का नाम रमा निवास बताया गया।

पुलिस ने घटना पर क्या कहा?

बांग्लादेश के अखबार 'द डेली स्टार' ने चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली के हवाले से लिखा कि नरेंद्र उस कार्यालय में सुरक्षा प्रोटोकॉल के पद पर तैनात थे। वह आगे कहते हैं कि दूतावास के अधिकारियों ने शुरुआत में नरेंद्र को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंन पुलिस को जानकारी दी।

कहां पड़ा मिला अधिकारी का शव

बांग्लादेश की एक न्यूज वेबसाइट ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अधिकारी का शव पुरानी वीजा सेंटर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद एक डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के दरवाजे के सामने देखा गया। चट्टगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के जनसंपर्क सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद कहते हैं, "हमें शुरू में शक है कि अधिकारी की मौत रात के समय किसी वक्त बाथरूम जाते हुए हुई होगी। हालांकि मौत की सही वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।" फिलहाल अधिकारी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी।

Created On :   19 May 2026 11:16 PM IST

Tags

Next Story