Colombia Bombing: बस में हुआ भीषण धमाका, 13 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 38 घायल, राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले की निंदा की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबिया में शनिवार को एक बस में अचानक विस्फोट हो गया। दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में शनिवार को एक बस में सफर कर रहे लोगों को निशाना बना कर किए गए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। कोलंबिया सरकार ने कहा कि जहां बस में धमाका हुआ है, उस इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। हिंसा की घटनाएं कोलंबिया में लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। बता दें, कोलंबिया दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश है। इसके उत्तर में पनामा, पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वाडोर और पेरू है।
यह भी पढ़े -ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं
धमाका काजिबियो नगर पालिका में पैन अमेरिकन हाईवे पर बस के गुजरने के दौरान हुआ। यह जानकारी काउका क्षेत्र के गवर्नर ऑक्टावियो गुजमान ने दी। काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कामार्गो ने बताया कि घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।
वहीं, कोलंबिया सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने इस धमाके को एक आतंकी घटना बताया है। उन्होंने इवान मोर्दिस्को नाम के कुख्यात अपराधी के संगठन और जैमी मार्टिनेट गुट को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन ये दोनों ही कोलंबिया के अब निष्क्रिय हो चुके है। लोपेज के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में पिछले दो दिनों में 26 घटनाएं हुई हैं, जिनसे केवल नागरिक ही प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़े -ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले पर क्या कहा?
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले की निंदा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक पोस्ट में लिखा, “काजिबियो में हमला करने वाले और नागरिकों को जान लेने वाले आतंकवादी, फासीवादी और मादक पदार्थों के तस्कर हैं।''यह हमला सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के प्रयास में हुए विस्फोटों की श्रृंखला में नवीनतम घटना है।
Created On :   26 April 2026 5:45 PM IST












