गोलीबारी से मचा हड़कंप, चर्चा में बयान: US प्रेसिडेंट ट्रंप पर हमले से पहले कैरोलिन लेविट ने मजाक-मजाक में कहा आज रात गोलियां चलेंगी

US प्रेसिडेंट ट्रंप पर हमले से पहले कैरोलिन लेविट ने मजाक-मजाक में कहा आज रात गोलियां चलेंगी
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। लेविट ने एक पत्रकार से बातचीत करते हुए मजाक-मजाक में कहा था कि आज रात गोलियां चलने वाली है। लेविट के बयान को अब लोग घटना से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। और यूएस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। इसके साथ ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का घटना से पहले दिया एक बयान भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल लेविट ने घटना से पहले एक पत्रकार से बात करते हुए कहा आज रात गोलियां चलेंगी। लेविट का मजाक-मजाक में दिये गये बयान को अब लोग संयोग या इशारे के रूप में घटना से जोड़कर देख रहे हैं। बयान में लेविट ने इस बात पर जोर दिया था कि राष्ट्रपति का भाषण क्लासिक डोनाल्ड जे. ट्रंप जैसा होगा।

प्रोग्राम में मौजूद लोगों के बीच में दहशत और डर का माहौल बन गया, सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रंप और फर्स्ट लेड़ीज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। बाद में सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में इस तरह की चूक को अमेरिका के लिए बड़ी विफलता माना जा रहा है।

आपको बता दें अमेरिकी शहर वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस पत्र-व्यवहारी डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। प्रोग्राम के प्रसारण की तैयारी चल रही थी, दर्शकों को टीवी पर कवरेज देखने को कहा गया था, लेकिन तभी अचानक हुई फायरिंग ने पूरे परिदृश्य को ही बदल दिया।

Created On :   26 April 2026 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story